Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सोनौली:हनुमान जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य बाइक रैली, जयघोष से गुंजायमान हुआ नगर

सोनौली:हनुमान जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य बाइक रैली, जयघोष से गुंजायमान हुआ नगर

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: सोनौली कस्बा स्थित अति प्राचीन हनुमान मंदिर से हनुमान जयंती की पूर्व संध्या पर बुधवार को युवाओं ने भव्य बाइक रैली निकाली। भगवा ध्वज लहराते हुए युवाओं ने “जय हनुमान” और “जय श्रीराम” के जयकारों से पूरे नगर को गुंजायमान कर दिया। वृहस्पतिवार को होने वाले भव्य शोभायात्रा, वार्षिक जागरण और भंडारे में शामिल होने के लिए श्रद्धालुओं को आमंत्रित भी किया गया।

पढ़ें :- अखिलेश यादव ने आईएएस रिंकू सिंह राही के इस्तीफे पर योगी सरकार को घेरा, बोले-भाजपा सरकार में कुशल अधिकारियों की नहीं है कोई अहमियत

काली माता मंदिर से शुरू हुई बाइक रैली नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए श्याम काट, पिपरहिया चौक, न्यू एसएसबी रोड और नो-मेंस लैंड मार्ग से गुजरती हुई पुनः हनुमान मंदिर परिसर में पहुंचकर संपन्न हुई। पूरे मार्ग में “जय माता दी, जय श्रीराम, जय हनुमान” के गगनभेदी जयघोष गूंजते रहे।

युवा सपा नेता एवं नगर समाजसेवी बैजू यादव ने बताया कि गुरुवार की सुबह हनुमान जयंती विधि-विधान के साथ मनाई जाएगी। शाम को भव्य शोभायात्रा, वार्षिक जागरण और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है।

इस अवसर पर कमल मद्धेशिया, पंकज जायसवाल, बबलू सिंह, देवेंद्र जायसवाल, धीरज मद्धेशिया, अंकित साहू, अमित कुमार, नीरज गुप्ता, राजकुमार नायक, राजू पटवा, कृष्णा, नंदकिशोर मद्धेशिया, प्रकाश जायसवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय रौनियार, आकाश अग्रहरि, श्रीनिवास जायसवाल, अजय जायसवाल, शंभू जायसवाल, अरविंद जायसवाल सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

पढ़ें :- दरवाजा टूटा तो सामने आया खौफनाक सच: हैदराबाद में मां ने अपने दो बच्चों की हत्या कर की आत्महत्या

महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया की रिपोर्ट

Advertisement