Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना से मिलीं सोनिया गांधी, राहुल और प्रियंका गांधी भी रहे मौजूद

बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना से मिलीं सोनिया गांधी, राहुल और प्रियंका गांधी भी रहे मौजूद

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने नई दिल्ली में मुलाकात की है। इस दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी मौजूद रहीं। कांग्रेस की तरफ से मुलाकात की तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस दौरान बांग्लादेश की पीएम सोनिया गांधी से गले लगाकर मिलीं। इसके साथ ही उन्होंने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को भी गले लगाया।

पढ़ें :- PM मोदी ने बालेंद्र शाह से की बात, कहा-भारत नेपाल को हर संभव मानवीय सहायता देने के लिए तैयार

 

बता दें कि, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ समारोह में शामिल होने के लिए शनिवार दिल्ली पहुंची थीं। रविवार को नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। शपथ समारोह में शामिल होने के लिए पड़ोसी देशों के कई दिग्गज नेता भी मौजूद थे।

पढ़ें :- Nepal News: नेपाल में बाढ़ से भारी तबाही, सड़के और बिजली आपूर्ति हुई ध्वस्त, 105 भारतीयों समेत 291 विदेशी लापता

Advertisement