South India’s first bullet train : हैदराबाद-चेन्नई हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर (Hyderabad-Chennai High-Speed Rail Corridor) अब जमीन पर उतरने के लिए तैयार है। खबरों के मुताबिक दक्षिण भारत की पहली हाईस्पीड बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट (High-speed bullet train project) के लिए रेल मंत्रालय और नेशनल हाई-स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NHSRCL) की तैयारियां अंतिम दौर में है।
पढ़ें :- ED Big Action : आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की ईडी ने अटैच की संपत्ति, बाजार मूल्य 1170 करोड़ रुपये
इस हाईस्पीड रेल से हैदराबाद से चेन्नई के बीच 12 घंटे की दूरी महज 3 घंटे में पूरी होगी. इस ट्रेन की स्पीड 350 किलोमीटर प्रति घंटे के बीच होगी। यह रेल परियोजना तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु राज्यों को आपस में जोड़ने में और बेहतर होगी। वहीं ट्रेन के पड़ाव की बात करें तो यह हाई-स्पीड रेल 18 स्टेशनों पर रुकेगी, जिसमें तिरुपति, शमशाबाद, अमरावती, गुंटूर, तिरुवल्लूर और चेन्नई सेंट्रल जैसे बड़े स्टेशन शामिल रहेंगे।
हैदराबाद-चेन्नई हाई-स्पीड रेल प्रोजेक्ट भारत सरकार की तरफ से पिछले बजट में घोषित 7 हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर का हिस्सा है। जिसे मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर की तर्ज पर विकसित किया जा रहा है।