लखनऊ। सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के पुत्र प्रतीक यादव का आज निधन हो गया है। उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
पढ़ें :- प्रतीक यादव ने पत्नी अपर्णा यादव के साथ एक तस्वीर पोस्ट कर लिखा, 'ऑल इज गुड', पहले खुद लिखी थी तलाक की बात
बताया जा रहा है कि, सुबह छह बजे प्रतीक यादव को सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया था। डॉक्टर ने जांच पड़ताल करके उन्हें मृत घोषित कर दिया।
कहा जा रहा है कि, बुधवार को प्रतीक यादव की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। अभी तक प्रतीक की मौत की वजह साफ नहीं हुई है। अस्पताल की तरफ से भी मेडिकल बुलेटिन जारी नहीं किया गया है। मुलायम सिंह के बेटे प्रतीक अपने पीछे पत्नी अपर्णा और दो बेटियों को छोड़ गए हैं।