Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. तेज रफ्तार कार ने मचाई तबाही, टक्कर से हवा में उछली खड़ी गाड़ी; पैदल जा रही महिला को मारी टक्कर

तेज रफ्तार कार ने मचाई तबाही, टक्कर से हवा में उछली खड़ी गाड़ी; पैदल जा रही महिला को मारी टक्कर

By Kalpna Pandey 
Updated Date

Road Accident Video: हिमाचल प्रदेश से सड़क हादसे का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। सड़क किनारे पैदल जा रही एक महिला को शायद अंदाजा भी नहीं था कि अगले ही पल उसके साथ इतना बड़ा हादसा हो जाएगा। पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़ी गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि खड़ी कार उछलकर महिला की तरफ जा पहुंची और वह उसकी चपेट में आ गई। इस दौरान टक्कर मारने वाली कार भी हवा में उछलकर सड़क पर पलट गई।

पढ़ें :- कार के पार्किंग सेंसर आवाज से चिढ़ा पड़ोसी, पेट्रोल डालकर महिला वकील की गाड़ी में लगा दी आग! वीडियो हुआ वायरल

नालागढ़ के दतौवाल इलाके की घटना

यह पूरा हादसा सोलन जिले के नालागढ़ के दतौवाल इलाके का है। घटना का CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें हादसे का पूरा मंजर कैद हो गया। फुटेज में दिखाई देता है कि सड़क किनारे एक कार खड़ी है और पास से एक महिला पैदल गुजर रही है। तभी पीछे से तेज रफ्तार में आई दूसरी कार खड़ी गाड़ी को टक्कर मार देती है।

टक्कर लगते ही खड़ी कार अपनी जगह से उछलकर आगे बढ़ जाती है और वहां से गुजर रही महिला उसकी चपेट में आ जाती है। वहीं दूसरी कार भी संतुलन खोकर सड़क के बीचोंबीच पलट जाती है। कुछ ही सेकंड में सड़क पर अफरा-तफरी मच जाती है।

पढ़ें :- पेंशन के 4 हजार रुपये भी नहीं छोड़े! बुजुर्ग महिला को धक्का देकर बैग ले भागा आरोपी; CCTV वीडियो वायरल

घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया

हादसे के बाद आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। महिला को चोटें आई थीं। स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। गरीमत रही कि मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत मदद की।

हादसे का CCTV वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि तेज रफ्तार कार बेकाबू कैसे हुई और आखिर किन परिस्थितियों में यह टक्कर हुई। फिलहाल इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Advertisement