Squadron Leader Mohana Singh : भारतीय वायुसेना की स्क्वाड्रन लीडर मोहना सिंह एलसीए तेजस उड़ाने वाली पहली महिला फाइटर पायलट के रूप में इतिहास रच दिया है। मोहना सिंह 2016 में भारतीय वायुसेना में शामिल हुई थीं और वह पहली महिला फाइटर पायलटों के पहले बैच का हिस्सा थीं जिसमें तीन महिलाएं शामिल थीं। मोहना विशिष्ट 18 फ्लाइंग बुलेट्स स्क्वाड्रन में शामिल होने वाली पहली महिला हैं। मोहना की उल्लेखनीय उपलब्धि लैंगिक समानता और सशक्तिकरण के लिए वायु सेना की प्रतिबद्धता का हिस्सा है।
पढ़ें :- CM Omar Abdullah-journalist Nidhi Razdan: CM उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान संग रचाई शादी, जानें कैसे शुरू हुआ रिश्ता और बात पहुंच गई शादी तक
मोहना सिंह स्क्वाड्रन लीडर भावना कंठ और अवनी चतुर्वेदी के साथ भारतीय वायु सेना में महिला फाइटर पायलटों की शुरुआती तिकड़ी का हिस्सा थीं। शुरुआती दिनों में तीनों पायलटों ने वायुसेना के लड़ाकू बेड़े से कई विमान उड़ाए थे।
वर्तमान में भावना कंठ और अवनी चतुर्वेदी पश्चिमी रेगिस्तान में सुखोई 30 एमकेआई फाइटर जेट उड़ा रही हैं। वहीं मोहना सिंह ने हाल ही में जोधपुर में तरंग शक्त अभ्यास में भाग लिया, जहां उन्होंने सशस्त्र बलों के तीन उप प्रमुखों के साथ एक तेजस की एक ऐतिहासिक उड़ान भरी, जबकि अन्य दो उप प्रमुखों, लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि और वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने दो लड़ाकू पायलटों के साथ प्रशिक्षक संस्करण उड़ाए।
हालांकि सरकार ने साल 201 में महिलाओं के लिए लड़ाकू स्ट्रीम खोली है, इसलिए भारतीय वायुसेना में अब लगभग 20 महिला लड़ाकू विमान पायलट हैं।