Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Srinagar airport flights cancelled : बर्फबारी व खराब मौसम के कारण श्रीनगर एयरपोर्ट से सभी उड़ानें की गईं रद्द

Srinagar airport flights cancelled : बर्फबारी व खराब मौसम के कारण श्रीनगर एयरपोर्ट से सभी उड़ानें की गईं रद्द

By अनूप कुमार 
Updated Date

Srinagar airport flights cancelled : कश्मीर घाटी के अधिकांश इलाकों में बर्फबारी के कारण शनिवार को सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ , जिससे हवाई और रेल परिचालन बाधित हुआ और श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग भी बंद करना पड़ा।
खराब मौसम व बर्फबारी के कारण श्रीनगर एयरपोर्ट से सभी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। श्रीनगर एयरपोर्ट ने बयान जारी कर यात्रियों को अपने उड़ान से संबंधित एयरलाइन से संपर्क करने की सलाह दी है। इंडिगो ने अपनी उड़ानें रद्द करते हुए यात्रियों से दूसरी फ्लाइट लेने या रिफंड का विकल्प चुनने का आग्रह किया है। यात्रियों से दूसरी फ्लाइट लेने या रिफंड का विकल्प चुनने का आग्रह किया है।

पढ़ें :- ED Big Action : आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की ईडी ने अटैच की संपत्ति, बाजार मूल्य 1170 करोड़ रुपये

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार रात श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो पिछली रात के न्यूनतम तापमान शून्य से 7.3 डिग्री सेल्सियस नीचे से छह डिग्री अधिक है।

विमान परिचालन के अलावा बर्फबारी के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-44) भी यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। यातायात विभाग के अधिकारियों के अनुसार, नवयुग सुरंग में भारी बर्फबारी के कारण निकासी कार्य में बाधा आ रही है।

 

पढ़ें :- अखिलेश यादव, बोले-यूपी एमएलसी चुनाव में भाजपा हो गई ऑल आउट, लखनऊ वाले दिल्ली वालों का नहीं उठा रहे हैं फ़ोन
Advertisement