Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. पुरी में भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान गुडिंचा मंदिर में भगदड़; तीन श्रद्धालुओं की मौत और 50 से ज्यादा घायल

पुरी में भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान गुडिंचा मंदिर में भगदड़; तीन श्रद्धालुओं की मौत और 50 से ज्यादा घायल

By Abhimanyu 
Updated Date

Puri Gudincha Temple Stampede: ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के दौरान रविवार सुबह करीब 4:30 बजे श्रीगुंडिचा मंदिर में एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां पर मंदिर के सामने भगवान के दर्शन करने के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे, तभी वहां धक्का-मुक्की के कारण भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। इस हादसे में तीन लोगों की दबकर मौत हो गयी, जबकि 50 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं।

पढ़ें :- UP में 34 IAS अधिकारियों के तबादले: पीलीभीत, मुरादाबाद समेत 14 जिलों के जिलाधिकारी बदले

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, ओडिशा के पुरी में श्री गुंडिचा मंदिर के पास रविवार को मची भगदड़ में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और करीब 50 अन्य घायल हो गए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुरी के जिला कलेक्टर सिद्धार्थ एस स्वैन ने बताया कि यह घटना सुबह करीब 4 बजे हुई, जब सैकड़ों श्रद्धालु मंदिर के पास एकत्र हुए थे। उन्होंने बताया कि घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और छह लोगों की हालत गंभीर है।

बताया जा रहा है कि श्रीगुंडिचा मंदिर के सामने उस वक्त हुई जब रथ पर विराजमान भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए भारी भीड़ इकट्ठा हुई थी। जिसको नियंत्रित करना मुश्किल हो गया और लोगों में धक्का-मुक्की शुरू हो गई। जिसके बाद कुछ लोग जमीन पर गिर गए और भगदड़ मच गयी। सभी मृतक खुर्दा जिले के बताए जा रहे हैं। मृतकों में दो महिलाएं प्रभाती दास और बसंती साहू शामिल हैं, जबकि तीसरे मृतक की पहचान 70 वर्षीय प्रेमाकंत महांती के रूप में हुई है।

Advertisement