Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. शीर्ष नेतृत्व के आगे झुके गोवा बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस विधायकों को पार्टी में शामिल करने मैं नहीं था पक्षधर

शीर्ष नेतृत्व के आगे झुके गोवा बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस विधायकों को पार्टी में शामिल करने मैं नहीं था पक्षधर

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। गोवा (Goa) बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सदानंद तनावडे (BJP state president Sadanand Tanavade) ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व के कहने पर उन्होंने 8 कांग्रेस विधायकों (Congress MLAs)  को पार्टी में शामिल कराया गया है। वह इसके पक्ष में नहीं थे। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सदानंद तनावडे (BJP state president Sadanand Tanavade) ने ऐसा बयान देकर शीर्ष नेतृत्व को सवालों को घेरे में खड़ा कर दिया है।

पढ़ें :- Arvinder Singh Lovely Resigns : आम चुनावों के बीच कांग्रेस को बड़ा झटका, पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

कांग्रेस (Congress) के पूर्व मुख्यमंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिगंबर कामत और नेता प्रतिपक्ष माइकल लोबो समेत कांग्रेस के आठ विधायक भाजपा में शामिल हो गए हैं। विपक्ष के नेता माइकल लोबो (Leader of the Opposition Michael Lobo) ने आज ही कांग्रेस विधायक दल (Congress Legislature Party) की एक महत्वपूर्ण बैठक की थी। इस बैठक में कांग्रेस विधायक दल को भाजपा में विलय करने पर निर्णय लिया गया था। इसके बाद इन विधायकों ने मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत (CM Pramod Sawant) से भी मुलाकात की थी।

इन्होंने छोड़ा कांग्रेस का साथ 
कांग्रेस से भाजपा में शामिल होने वाले विधायकों में दिगंबर कामत, माइकल लोबो, डी लोबो, राजेश फलदेसाई, केदार नायक, संकल्प अमोनकर, अलेक्सो सिकेरा और रुडॉल्फ फर्नांडिस जैसे नाम शामिल हैं। ये सभी विधायक सीएम प्रमोद सावंत की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए। इस मौके पर सीएम सावंत ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कहा कि राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं, लेकिन गोवा से ‘कांग्रेस छोड़ो’ यात्रा शुरू हो चुकी है।

कांग्रेस के पास अब सिर्फ तीन विधायक
40 सीटों वाली गोवा विधानसभा में भाजपा के पास 20 विधायक थे। वहीं कांग्रेस के पास 11 सीटें थीं। इसके अलावा महाराष्ट्रवादी गोमांतक के पास दो व गोवा फॉरवर्ड पार्टी की एक सीट है। वहीं अन्य के खाते में छह सीटें हैं। कांग्रेस के आठ विधायकों के भाजपा में शामिल होते ही कांग्रेस के पास विधानसभा में सिर्फ तीन सीटे ही बची हैं। वहीं भाजपा की संख्या बढ़कर 28 हो गई।

विधानसभा के अंदर भाजपा में विलय का प्रस्ताव पारित
इसके साथ ही गोवा कांग्रेस विधायक दल ने विधानसभा के अंदर भाजपा में विलय का प्रस्ताव पारित किया। विपक्ष के नेता माइकल लोबो ने सात अन्य विधायकों की मौजूदगी में प्रस्ताव पेश किया, जिसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री व विधायक दिगंबर कामत ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया।

पढ़ें :- Sahil Khan Arrested : अभिनेता साहिल खान को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला

2019 में भी कांग्रेस को भाजपा ने इसी तरह का दिया था झटका 

गौरतलब है कि 2019 में भी कांग्रेस को भाजपा ने इसी तरह का झटका दिया था। जुलाई, 2019 में कांग्रेस के 10 विधायक भाजपा में शामिल हो गए थे।

Advertisement