Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर मचा तूफान, एकनाथ शिंदे और शरद पवार की मुलाकात पर भड़के संजय राउत

महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर मचा तूफान, एकनाथ शिंदे और शरद पवार की मुलाकात पर भड़के संजय राउत

By शिव मौर्या 
Updated Date

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर से सियासी बवाल मच गया है। एकनाथ शिंदे और शरद पवार के बीच हुई मुलाकात को लेकर कई तरह की अटकलों का बाजार गर्म है। शिवसेना यूबीटी के सांसद संजय राउत ने इस मामले को लेकर बड़ा बयान दिया है और शरद पवार पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि, उनकी पार्टी शिंदे के ऑफिस में पवार की मीटिंग से परेशान और दुखी है। ऐसी हरकतों के कारण उनके जैसे सीनियर लीडर पर भरोसा कम होता है। उन्होंने कहा कि, यह मीटिंग गद्दारों की बड़ाई करने जैसा था।

पढ़ें :- सरकार के खिलाफ 26 जुलाई को मोर्चा खोलेंगे उद्धव और राज ठाकरे, बड़ी संख्या में छात्रों से जुड़ने की अपील की

संजय राउत ने शरद पवार पर डबल स्टैंडर्ड अपनाने का आरोप लगाया। उन्हें याद दिलाया कि पवार की उनसे और शिवसेना (UBT) चीफ उद्धव ठाकरे से हुई मीटिंग्स को पहले पॉलिटिकल स्टेट्समैनशिप कहा गया था। यह कहते हुए कि राजनीति भावनाओं पर नहीं, बल्कि अरिथमेटिक पर चलती है। NCP (SP) ने यह भी कहा कि अगर पवार और शिंदे के बीच एक मीटिंग से विपक्ष महा विकास अघाड़ी (MVA) गठबंधन हिल सकता है, तो यह दिखाता है कि इसकी नींव कमजोर है।

बता दें कि, शरद पवार ने बुधवार को विधान भवन परिसर में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात की थी। शरद पवार महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद पर राज्य सरकार द्वारा गठित उच्चस्तरीय समिति के सदस्य के रूप में उसकी बैठक में शामिल होने के लिए विधानमंडल परिसर पहुंचे थे। डिप्टी सीएम के कार्यालय ने बताया कि शरद पवार ने शिष्टाचार भेंट के तहत शिंदे से उनके कक्ष में मुलाकात की। सीमा विवाद पर हुई बैठक को लेकर भी संजय राउत ने सवाल उठाए और कहा कि सभी संबंधित दलों को विश्वास में नहीं लिया गया।

 

 

पढ़ें :- लावासा केस में शरद पवार-सुप्रिया सुले को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, सीजेआई सूर्यकांत बोले-हम नहीं देंगे दखल
Advertisement