Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. Strange News: हनीमून पर गोवा की जगह पति ने घुमा दिया अयोध्या और बनारस, भड़की पत्नी ने दिया तलाक

Strange News: हनीमून पर गोवा की जगह पति ने घुमा दिया अयोध्या और बनारस, भड़की पत्नी ने दिया तलाक

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

एमपी से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पत्नी ने अपने पति से इसलिए तलाक की अर्जी लगा दी क्योंकि उसके पति ने उसे गोवा घुमाने की बजाय बनारस और अयोध्या घुमा दिया। इससे पत्नी का गुस्सा सातवें आसमान पर जा पहुंचा। वह सीधे कोर्ट जा पहुंची।

पढ़ें :- MP Rajya Sabha : हरदीप सिंह पुरी ने दाखिल किया नामांकन, CM मोहन यादव सहित कई दिग्गज नेता रहे मौजूद

दरअसल यह पूरा मामला मध्यप्रदेश के भोपाल का है। जहां मई 2023 में दोनो की शादी हुई थी। पत्नी की इच्छा थी कि उसे विदेश हनीमून ले जाया जाए। पति अपने मां बाप को छोड़कर विदेश नहीं जाना चाहता था जिसके चलते भारत में ही कहीं घूमने का प्लान किया।

इसके बाद दोनों ने दक्षिण भारत के कई शहरों में घूमने के लिए जा सकते है। ये प्लान फाइनल हो चुका था। लेकिन घूमने जाने से कुछ दिन पहले ही पति ने बिना पत्नी ने इस बात पर डिस्कस किए अयोध्या और वाराणसी का प्लान बना लिया। पति का कहना है कि उसके माता पिता को अयोध्या और वाराणसी घूमना चाहते थे इसलिए वहीं का टिकट करा लिया।

पत्नी पति के साथ वाराणसी और अयोध्या चली गई और वापस लौटने के बाद दोनो में झगड़ा होना शुरु हो गया। दोनो के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि पत्नी ने तलाक के लिए आवेदन कर दिया। पत्नी का कहना है कि पति उसकी जगह माता पिता को अधिक प्राथमिकता देता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दोनो की परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलिंग चल रही है।

पढ़ें :- सोते समय सांसों पर नजर रखेगी Samsung की AI टेक्नोलॉजी, Galaxy Watch और Ring बताएंगे स्लीप एपनिया के संकेत
Advertisement