Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Student MMS Leak Case में सोनू सूद का बड़ा बयान, कहा- बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है…

Student MMS Leak Case में सोनू सूद का बड़ा बयान, कहा- बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है…

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मुंबई: पंजाब के मोहाली स्थित चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में रहने वाली 60 छात्राओं के निजी वीडियो लीक केस के बाद देश भर में हडकंप मच चुका है। काल रात (शनिवार) रात छात्राओं ने इसके विरुद्ध भारी विरोध प्रदर्शन किया और पुलिस ने आरोपी छात्रा को हिरासत में ले लिया गया है।

पढ़ें :- Shriya Saran pic: Red Carpet पर ब्लैक गाउन में Shriya Saran ने बिखरा जलवा, देखें हॉट वीडियो

आपको बता दें, वहीं इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर अभिनेता सोनू सूद ने अपनी प्रतिक्रिया दी है और लड़कियों की लीक वीडियो को वायरल न करने की भी मांग की है।

सोनू सूद ने किया ट्वीट 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सोनू सूद ने ट्वीट करते हुए लिखा- चंडीगढ़ विश्वविद्यालय में जो कुछ हुआ वह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। समय आ गया है कि हम अपनी बहनों के साथ खड़े हों और एक जिम्मेदार समाज की मिसाल कायम करें। यह हमारे लिए परीक्षा का समय है, पीड़ितों के लिए नहीं। जिम्मेदार बनें।

हाल ही में कैंपस में तब अफरातफरी मच गई जब पता चला कि हॉस्टल की लड़कियों के नहाने के कुछ वीडियो इंटरनेट पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के उपरांत हॉस्टल की छात्राओं में से 8 लड़कियां सुसाइड की कोशिश कर चुकी हैं।

Advertisement