Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. स्टंट बना जानलेवा ….. शूटिंग के दौरान आर्टिस्ट की मौत , वीडियो देख कांप जाएगा रूह

स्टंट बना जानलेवा ….. शूटिंग के दौरान आर्टिस्ट की मौत , वीडियो देख कांप जाएगा रूह

By Aakansha Upadhyay 
Updated Date

 South Film Industry : साउथ फिल्म  इंडस्ट्री से अंत्यन्त दुखद खबर सामने आई है।  डायरेक्टर पा.रंजीत और एक्टर आर्या की आने वाली  फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा हो गया है। इनके सेट पर एक स्टंट आर्टिस्ट की मौत हो गयी हैं। दरअसल शूटिंग के  टाइम फेमस स्टंट आर्टिस्ट राजू मोहनराज की मौत हो गयी है। बता दें राजू कार पर स्टंट कर  रहे थे इसी दौरान उनकी मौत हो गयी।  राजू के  मौत की जानकारी साउथ एक्टर विशाल  ने सोशल मीडिया के जरिये दिया। विशाल ने इस मौत पर दुख भी प्रकट किया।

पढ़ें :- ED Big Action : आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की ईडी ने अटैच की संपत्ति, बाजार मूल्य 1170 करोड़ रुपये

जानिए सेट पर कैसे हुआ हादसा

डायरेक्टर पा. रंजीत, नागपट्टिनम में अपनी नई फिल्म ‘वेट्टूवम’ की शूटिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक बड़ी घटना हुई जिसके बाद स्टंटमैन की जान चली गयी। वहीं पहले न्यूज़ आई की इनकी मौत  हार्ट अटैक की वजह से हुई है। लेकिन फिर विडियो के जारिए पता चला कि इनकी स्टंट के वजह से हुई है।  बता दें कि स्टंटमैन राजू उर्फ मोहनराज एक SUV गाड़ी चला रहे थे।  इसी बीच गाड़ी  रैंप से गुजरी और फिर पलट गई।  गाड़ी सीधे नीचे गिरी और उसका आगे का हिस्सा जोर से जमीन से टकरा गया।  वीडियो में दिखाई दे रहा है  कि राजू को गाड़ी से निकाला जा रहा है। ये घटना 13 जुलाई को घटी जिसमें उनके मौत हो गयी।

 

स्टंट आर्टिस्ट के मौत से बेहद दुखी हैं विशाल

पढ़ें :- अखिलेश यादव, बोले-यूपी एमएलसी चुनाव में भाजपा हो गई ऑल आउट, लखनऊ वाले दिल्ली वालों का नहीं उठा रहे हैं फ़ोन

राजू कि मौत से साउथ एक्टर विशाल को काफी  गहरा दुख पहुंचा है। उन्होने राजू के परिवार वालों कि हर तरफ से मदद करने कि बात  कहा है। उन्होने X पर पोस्ट कहा ‘करके इस बात पर यकीन कर पाना मुश्किल है कि हमारे बहादुर स्टंट आर्टिस्ट राजू (मोहनराज) का आर्या और रंजीत की फिल्म के लिए कार स्टंट करते हुए निधन हो गया है. . मैं उन्हें कई सालों से जानता था, उन्होंने मेरी फिल्मों में कई खतरनाक स्टंट किए थे. वो एक बहादुर इंसान थे। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें। परिवार को इस गम को सहने की ताकत मिले. मैं सिर्फ ट्वीट ही नहीं कर रहा, बल्कि उनके परिवार की हर संभव मदद करूंगा, क्योंकि मैं भी इसी फिल्म इंडस्ट्री से  हूं और उन्होंने कितनी ही फिल्मों में अपना योगदान दिया है. दिल की गहराइयों से और अपना फर्ज समझते हुए, में उनके परिवार  के साथ हूँ।

 

पढ़ें :- मोदी-योगी को छोड़ा तो माथे पर नहीं बचेगा टीका : स्वतंत्र देव
Advertisement