Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. बिहार के पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक सुभाष सिंह का निधन, सीएम नीतीश कुमार ने जताया शोक

बिहार के पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक सुभाष सिंह का निधन, सीएम नीतीश कुमार ने जताया शोक

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। बिहार के पूर्व मंत्री और भाजपा नेता सुभाष सिंह (Subhash Singh)  का मंगलवार सुबह दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया। इस खबर की पुष्टि बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद (Former Deputy Chief Minister of Bihar Tarkishore Prasad) ने की है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और गोपालगंज से विधायक सुभाष सिंह (Gopalganj MLA Subhash Singh) के निधन पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि। भगवान उनकी आत्मा को शांति और उनके शोक संतप्त परिवार को शक्ति प्रदान करें। उनका निधन बिहार और भाजपा की राजनीति के लिए एक अपूरणीय क्षति है। ओम शांति। सुभाष सिंह (Subhash Singh)   2015 में गोपालगंज से बिहार विधान सभा (Gopalganj to Bihar Legislative Assembly)  के निर्वाचित सदस्य थे।

पढ़ें :- गत्ते की पेटियों में छिपाकर ले जा रहे थे 7 करोड़ रुपये; सड़क हादसे ने खोल दी पोल

राजकीय सम्मान के साथ उनका किया जाएगा अंतिम संस्कार : सीएम नीतीश

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Bihar Chief Minister Nitish Kumar) ने बिहार के पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक सुभाष सिंह (BJP MLA Subhash Singh)   के निधन पर शोक व्यक्त किया। राजकीय सम्मान (State Honor) के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Advertisement