Sukhoi Jet Crash: वायुसेना का लड़ाकू विमान सुखोई मंगलवार को नासिक में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद धुएं का गुबार उठता हुआ दिखाई दे रहा है। दो इंजन वाला विमान आग की लपटों में घिरा हुआ था और दुर्घटनास्थल के पास भीड़ जमा हो गई थी।
पढ़ें :- Ladakh Flower Gardens : लद्दाख में खुला फ्लावर गार्डन, मात्र इतने की है टिकट
विमान ओवरहालिंग के लिए हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के पास था। नासिक रेंज के विशेष महानिरीक्षक डीआर कराले ने बताया कि सुखोई Su-30MKI विमान के पायलट और को-पायलट सुरक्षित बाहर निकल आए। उन्हें एचएएल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विमान शिरसगांव गांव के पास एक खेत में गिरा। एचएएल और भारतीय वायुसेना द्वारा इस दुर्घटना की जांच के आदेश दे दिये गए हैं।