Summer Energy Booster : गर्मी के मौसम में बढ़े तापमान की वजह से पसीना बहुत निकलता है। शरीर से अधिक पसीना निकलने से डिहाइड्रेशन (Dehydration), इलेक्ट्रोलाइट की कमी और शारीरिक कमजोरी जैसी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। वैसे तो पसीना आना शरीर को ठंडा रखने की एक स्वाभाविक प्रक्रिया है, लेकिन इसकी अधिकता आंतरिक अंगों और त्वचा पर बुरा असर डालती है। ऐसे में एनर्जी कमी महसूस होने लगती है। इसके लिए गर्मी में तुरंत ताजगी और एनर्जी का बूस्टर के लिए ताजे फलों सेहत के लिए एनर्जी का बूस्टर की तरह काम करते हैं। आइये जानते हैं कुछ सस्ते और इस सीजन के फलों की ताकत के बारे में।
पढ़ें :- सेहत और स्वाद का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है चुकंदर का हलवा, घर पर आसानी से बनाएं सबसे सरल पौष्टिक रेसिपी
1. तरबूज (Watermelon) – प्राकृतिक हाइड्रेशन और इंस्टेंट ग्लो गर्मी के मौसम में सबसे सस्ता और आसानी से मिलने वाला फल है। इससे प्राकृतिक हाइड्रेशन और इंस्टेंट ग्लो मिलता है।
वहीं ताकत की बात करें तो इसमें 92% पानी होता है जो डिहाइड्रेशन को तुरंत रोकता है
फायदा: इसमें मौजूद ‘लाइकोपीन’ और ‘सिट्रुलिन’ मांसपेशियों की थकान को मिटाकर तुरंत एनर्जी देते हैं।
2. खरबूजा (Muskmelon) – इम्युनिटी बूस्टर और पेट की ठंडक
कीमत: बेहद किफायती और पानी से भरपूर।
पढ़ें :- सावन के आखिरी सोमवार को घर पर बनाएं ये स्वादिष्ट फलाहारी मिष्ठान, जानें सबसे आसान रेसिपी
ताकत का राज: विटामिन A और C की भारी मात्रा।
फायदा: यह पेट की जलन और एसिडिटी को शांत करता है। इसकी नेचुरल शुगर शरीर को सुस्ती से बचाती है।
खीरा / ककड़ी (Cucumber)
बॉडी का नेचुरल ACकीमत: हर सब्जी मंडी में बेहद कम दाम पर उपलब्ध।
ताकत का राज: शून्य कैलोरी और फाइबर व पानी का अचूक कॉम्बिनेशन।
फायदा: यह शरीर के आंतरिक तापमान को तुरंत गिराता है और आंतों को साफ कर पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है।