Health Summer : गर्मी का मौसम और तपती गर्मी और हीटवेव (लू) के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस मौसम में शरीर को हाइड्रेटेड रखें, धूप में बाहर जाने से बचें और हल्के, सूती कपड़े पहनें। स्वास्थ्य को सुरक्षित रखने के लिए खानपान में बदलाव, त्वचा की सुरक्षा और आपातकालीन सावधानियों का पालन करना बेहद आवश्यक है।
पढ़ें :- अब घर पर बनाये खट्टी-मिठ्ठी जीरा पाचक गोलियां, खाने के बाद मुंह का स्वाद हो जाएगा लाजवाब
खानपान में सावधानी
हल्का भोजन करें: भारी और तैलीय भोजन पचाने में मुश्किल होती है। इसके बजाय ताजे फल (जैसे- तरबूज, खरबूजा, खीरा) और सलाद को अपनी डाइट में शामिल करें।
बाहर का खाना न खाएं: बासी या खुले हुए खाद्य पदार्थों से फूड पॉइज़निश का खतरा बढ़ जाता है। घर का बना ताज़ा खाना ही खाएं।
सनस्क्रीन का प्रयोग: घर से बाहर निकलने से 20 मिनट पहले अच्छी क्वालिटी की ब्रॉड-स्पेक्ट्रम सनस्क्रीन (SPF 30 या अधिक) लगाएं।
आंखों और सिर को बचाएं: धूप में बाहर निकलते समय छाता, टोपी और सनग्लासेस (धूप का चश्मा) का इस्तेमाल ज़रूर करें।
पढ़ें :- मुजफ्फरपुर के डॉ. आशुतोष को मिला राष्ट्रीय सम्मान, 450 बच्चों को दी नई जिंदगी
हीटस्ट्रोक के लक्षण और सावधानियां: तेज बुखार, त्वचा का लाल होना, चक्कर आना, उल्टी आना, या अत्यधिक पसीना आना Heatstroke के लक्षण हो सकते हैं।