Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. Summer Health Take Care : गर्मियों में परिवार की सेहत का रखें ख्याल , तरोताजा रहने के लिए पिएं ज्यादा पानी

Summer Health Take Care : गर्मियों में परिवार की सेहत का रखें ख्याल , तरोताजा रहने के लिए पिएं ज्यादा पानी

By अनूप कुमार 
Updated Date

Summer Health Take Care : गर्मियों का मौसम आ गया है। गर्मी के इस मौसम में तरोताजा रहने के लिए हम सभी को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। तापमान बढ़ने के कारण खान-पान की लापरवाही डिहाइड्रेशन, फूड पॉइजनिंग और हीट स्ट्रोक जैसी बीमारियों का कारण बन सकती है। ऐसे में जरूरी है कि खुद को और अपनी फैमिली को इन बीमारियों से सुरक्षित रखा जाए।

पढ़ें :- Summer Raw Mango Drink :  गर्मियों में आम पने में पड़ता है खास मसालों का मिश्रण , बेहतरीन औषधि भी है

गर्मियों में होने वाली बीमारियां

 heat stroke: ज्यादा गर्मी और उमस के कारण शरीर का तापमान बढ़ जाता है, जिससे सिरदर्द, चक्कर, कमजोरी और बेहोशी की समस्या हो सकती है।

 Digestive problems: गर्मी में भूख कम लगती है और पाचन क्रिया धीमी हो जाती है, जिससे गैस, पेट दर्द और डायरिया जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
4.dehydration: पसीने के कारण शरीर से ज्यादा पानी निकलने से कमजोरी, सिरदर्द और होंठ सूखने जैसी परेशानियां हो सकती हैं।

गर्मियों में ऐसे सुरक्षित रहें
Stay hydrated: ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं और फलों का सेवन करें, खासकर तरबूज, जो शरीर में पानी की कमी पूरी करता है।
Eat healthy food: घर का ताजा बना खाना ही खाएं और खुले में रखी चीजों से बचें।
Sun Protection: हल्के और सूती कपड़े पहनें, तेज धूप में जाने से बचें और बाहर निकलने से पहले सनस्क्रीन जरूर लगाएं।

पढ़ें :- Health Tips:  किस रोटी में होती है कितनी कैलोरी? जाने हेल्थ एक्सपर्ट्स और डाइटीशियन की रिपोर्ट्स
Advertisement