Summer Season Tips : पसीना, चकत्ते और असहनीय तापमान गर्मी के मौसम में परेशानी का कारण बन जाते है। इसका सीधा असर हमारे सस्थ्य पर पड़ता है। बदले हुए इस मौसम में खुद को रखें स्वस्थ और फिट रखने के लिए कुछ जरूरी कदम आवश्यक है। गर्मियों में हर दिन तापमान में बढ़ोतरी शरीर को बाधा पहुंचाती है। हर बदलते मौसम के साथ हमारे शरीर की ज़रूरतें बदलती रहती हैं। गर्मी के मौसम के लिए फिट और स्वस्थ रहने के लिए नीचे कुछ सुझाव दिए गए हैं।
पढ़ें :- छठ पूजा में सुहागिन महिलाएं नाक से मांग तक क्यों लगाती हैं सिंदूर? लंबा सिंदूर लगाने से बढ़ती है पति की उम्र, जानें मान्यता
शरीर के इलेक्ट्रोलाइट्स को संतुलित रखने और हाइड्रेटेड रहने के लिए इस खोए हुए पानी की भरपाई करना आवश्यक है । गर्मी के महीनों के दौरान ऐसे खाद्य पदार्थों पर ध्यान देना चाहिए जिनमें पानी की मात्रा भरपूर हो, शरीर को ठंडक मिले और जिनमें बहुत सारे आवश्यक विटामिन और खनिज हों। मौसमी फलों और सब्जियों में प्रचुर मात्रा में पोषक तत्व मौजूद होते हैं।
दही- सादा, बिना मीठा दही एक शक्तिशाली प्रोबायोटिक है और पाचन में सहायता करता है। दही चावल भारत के कई तटीय राज्यों का प्रमुख भोजन है।
नारियल पानी- नारियल पानी एक स्वादिष्ट प्राकृतिक पेय है जो ऊर्जा बढ़ाने के लिए जाना जाता है। यह शरीर में इलेक्ट्रोलाइट स्तर को बनाए रखने के लिए आवश्यक कई आवश्यक विटामिन और खनिजों से भरपूर है।
सत्तू – सत्तू में धनिया पत्ती , पुदीना पत्ती, नमक या चीनी मिलाकर शीतल पेय आसानी से तैयार कर सकते हैं ।
पढ़ें :- घर में सुख-समृद्धि के लिए धनतेरस पर ऐसे करें मां लक्ष्मी के साथ कुबेर देव का पूजन, जानें धार्मिक मान्यताएं, शुभ दिशा और मंत्र
छाछ- गर्मी के दिनों में छाछ का सेवन शरीर को ठंडा और हाइड्रेटेड रखता है। इससे हीट स्ट्रोक से पीड़ित होने की संभावना भी कम हो सकती है।
तरबूज़- तरबूज़ कूलर और मोजिटोज़ आपको उत्साहपूर्ण महसूस कराते हुए सभी आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करते हैं।
खीरा- पानी की मात्रा से भरपूर खीरा ठंडा होता है और सलाद में बेहतरीन कुरकुरापन जोड़ता है।