summer Wear cotton clothes : गर्मी के मौसम में धूप , लू और पसीना दिनचर्या का हिस्सा है। इस मौसम में खाने और पहनने के लिए खास ध्यान देना पड़ता है। रात के समय खुले आसमान में बैठना और प्रकृति का आनंद उठाना गर्मियों अधिक हो जाता है। इसी तरह इस मौसम में गर्मी के मौसम में हल्के रंग के ढीले सूती कपड़े पहनना ठंडक बनाए रखने में बेहद कारगर होता है।
पढ़ें :- Intereesting Facts : जब दुनिया को भारत ने सिखाया शैम्पू करना, राजघराने की महिलाएं करती थीं आयुर्वेदिक शैम्पू का इस्तेमाल
सूती कपड़े में खास बात होती है कि ये सूर्य की रोशनी को सोखने के बजाय परावर्तित करते हैं। इसी प्रकार प्राकृतिक रूप से सूती कपड़ा सांस लेने योग्य होता है और पसीने को वाष्पित होने देता है, वहीं हल्के रंग (सफेद, पेस्टल) त्वचा को गहरे रंगों की तुलना में अधिक ठंडा रखते हैं, क्योंकि गहरे रंग अधिक गर्मी और यूवी किरणों को सोख लेते हैं।
शैली: आराम को अधिकतम करने के लिए ढीले, हवादार कपड़े (कुर्ता, लिनन पैंट, सूती ब्लाउज) चुनें।
देखभाल: कपड़े की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए ठंडे पानी में धोएं और छाया में सुखाएं, टम्बलड्राई कीसलाह दी जाती है ।