Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. फूड
  3. Sunny Leone Restaurant : सनी लियोनी का खाने के शौकीनों के लिए बड़ा तोहफा, रेस्टोरेंट का नाम है ‘चिका लोका’

Sunny Leone Restaurant : सनी लियोनी का खाने के शौकीनों के लिए बड़ा तोहफा, रेस्टोरेंट का नाम है ‘चिका लोका’

By santosh singh 
Updated Date

Sunny Leone Restaurant : बॉलीवुड की ग्लैमर्स एक्ट्रेस सनी लियोनी (Sunny Leone) ने फूड इंडस्ट्री (Food Industry) में कदम रखा है। उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा सेक्टर-129 (Noida Sector-129) में अपना रेस्टोरेंट खोला है। सनी ने रेस्टोरेंट में पिज्जा बनाते हुए वीडियो ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल ‘चिका लोका नोएडा’ (Chica Loca Noida)  पर शेयर किया है। सनी के रेस्टोरेंट का नाम ‘चिका लोका’ (Chica Loca) है।

पढ़ें :- Retail Inflation : खुदरा महंगाई दो साल के उच्चतम स्तर पर पहुंची, कांग्रेस बोली- देखें 'महंगाई मैन' मोदी का रिपोर्ट कार्ड


सनी लियोनी (Sunny Leone) के इस रेस्टोरेंट के नाम पर एक पर्सनल इंस्टाग्राम एकाउंट बनाया गया है। जिसका नाम ‘चिका लोका नोएडा’ (Chica Loca Noida) है। इस एकाउंट पर सनी के रेस्टोरेंट की वीडियो शेयर की गई हैं। एक वीडियो में सनी पिज्जा बनाती हुई नजर आ रही हैं। पिज्जा बनाते हुए सनी काफी खुश नजर आ रही हैं। रेस्टोरेंट में खाने की कई कई तरह की चीजें मिलेंगी।  बताया जा रहा है कि सनी अपने पति डेनियल वेबर के साथ बीते सप्ताह शनिवार को यहां पहुंची थीं।

पढ़ें :- खुदरा महंगाई दो साल के उच्चतम स्तर पर, अक्टूबर में 6 प्रतिशत पार, RBI की अपर लिमिट किया क्रॉस

सनी का रेस्टोरेंट को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में बना हुआ है। देखने में वह काफी शानदार नजर आ रही है। यह बेहद खूबसूरत तरीके से सजाया गया है। सनी के रेस्टोरेंट ‘चिका लोका’ (Chica Loca) का हिंदी में अर्थ ‘पागल लड़की’ बताया जा रहा है।

Advertisement