Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सिविल अस्पताल में सुपर स्पेशियलिटी OPD शुरू, न्यूरोलॉजी, कार्डियोलॉजी और स्ट्रोक मरीजों का लोहिया के विशेषज्ञ डॉक्टर करेंगे इलाज : ब्रजेश पाठक

सिविल अस्पताल में सुपर स्पेशियलिटी OPD शुरू, न्यूरोलॉजी, कार्डियोलॉजी और स्ट्रोक मरीजों का लोहिया के विशेषज्ञ डॉक्टर करेंगे इलाज : ब्रजेश पाठक

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल) अस्पताल में डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान (Dr. Ram Manohar Lohia Institute of Medical Sciences) के समन्वय से सुपर स्पेशलिटी ओपीडी, न्यूरोलॉजी वार्ड एवं ओटी, नेफ्रोलॉजी, कार्डियोलॉजी तथा स्ट्रोक यूनिट का शुभारंभ किया। इन अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं के शुरू होने से गंभीर एवं जटिल रोगों से पीड़ित मरीजों को उच्चस्तरीय विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध होंगी। इससे मरीजों को बेहतर उपचार, समय पर विशेषज्ञ परामर्श और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा। उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेशवासियों को सुलभ, गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

पढ़ें :- हमने 9 वर्षों में उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था और Per Capita Income को 3 गुना करने में सफलता प्राप्त की : सीएम योगी

सिविल अस्पताल में सुपर स्पेशियलिटी OPD का शुभारंभ करते हुए उप मुख्यमंत्री व चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक (Deputy Chief Minister and Minister of Medical and Health, Brajesh Pathak) ने कहा कि अब यहां आज से न्यूरोलॉजी, कार्डियोलॉजी और स्ट्रोक मरीजों के लिए ओपीडी (OPD) शुरू हुई है। उन्होंने बताया कि लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान और सिविल अस्पताल के बीच समझौते के तहत मरीजों को अस्पताल में ही विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी। सरकार ने चिकित्सा सेवाओं का विस्तार कर सुविधाओं को और मजबूत किया गया। ब्रजेश पाठक ने बताया कि सुपर स्पेशियलिटी OPD मॉडल को दूसरे अस्पतालों में भी लागू किया जाएगा। मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पतालों के बीच समझौते कर विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाएं पहुंचाई जाएंगी।

पढ़ें :- शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है यूपी, एआई शिक्षकों का विकल्प नहीं, शिक्षा को नई दिशा देने का माध्यम : ब्रजेश पाठक

ब्रजेश पाठक ने कहा कि लखनऊ में स्वाइन फ्लू को लेकर घबराने की जरूरत नहीं। बुखार होने पर लोग पैनिक न करें, मास्क लगाकर सावधानी बरतें। स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने स्वाइन फ्लू को लेकर लोगों को जागरूक करते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार इलाकों में जाकर निगरानी कर रही हैं। ब्रजेश पाठक ने कहा कि बुखार होने पर नजदीकी अस्पताल जाएं, डॉक्टर से जांच कराएं। स्वाइन फ्लू को लेकर फिलहाल पैनिक जैसी कोई स्थिति नहीं है। अब 70 साल तक के अनुभवी विशेषज्ञ डॉक्टर अस्पतालों में दे सकेंगे सेवाएं।

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) अमित कुमार घोष , सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण  रितु माहेश्वरी , महानिदेशक, स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. पवन कुमार अरुण , निदेशक, डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान डॉ. सीएम सिंह , निदेशक, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल अस्पताल डॉ. जीपी गुप्ता , मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल हॉस्पिटल डॉ. देवेश चंद्र पांडेय जी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान डॉ. विक्रम सिंह , मेडिकल सुपरीटेंडेंट, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल अस्पताल डॉ. एसआर सिंह जी, डॉ.आशुतोष दुबे एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Advertisement