1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अचानक डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य और पंकज चौधरी से मिलने पहुंचे ब्रजेश पाठक, यूपी में सियासी हलचल तेज

अचानक डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य और पंकज चौधरी से मिलने पहुंचे ब्रजेश पाठक, यूपी में सियासी हलचल तेज

लखनऊ : यूपी में विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भाजपा ने अपनी तैयारियां तेज कर दीं हैं। इस बीच, दोनों डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य की मुलाकात हुई है। इसके बाद यूपी बीजेपी चीफ पंकज चौधरी ने भी ब्रजेश पाठक से मिले हैं। जिसके बाद प्रदेश में सियासी हलचल तेज है। इन मुलाकातों के कई मायने निकाले जा रहे हैं। दोनों डिप्टी सीएम की गर्मजोशी भरी मुलाकात, चेहरों की मुस्कान ने सियासी संदेश दिया।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- चंद्रशेखर आजाद होंगे यूपी में 'सामाजिक परिवर्तन मोर्चे' का सीएम चेहरा, आजाद समाज पार्टी और AIMIM के बीच गठबंधन का ऐलान

जानकारी के अनुसार, आज लखनऊ स्थित सरकारी आवास, सात कालिदास मार्ग पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने केशव प्रसाद मौर्य से मुलाकात की। जिसे दोनों नेताओं ने शिष्टाचार भेंट बताया है। इसके बाद ब्रजेश पाठक ने प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के आवास पर पहुंचकर उन्हें दीपावली की बधाई दी। सूत्रों की मानें तो इस दौरान तीनों नेताओं के बीच 2027 विधानसभा चुनाव और 12 दिसंबर को अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे को लेकर भी बातचीत हुई।

अखिलेश पर जोरदार हमला

डिप्टी ब्रजेश पाठक ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बयान पर कहा, “समाजवादी पार्टी समझ ही नहीं पा रही है। भारतीय जनता पार्टी प्रचंड बहुमत के साथ तीसरी बार आ रही है। हमारा मानना है कि 80 प्रतिशत से अधिक मतदाता भारतीय जनता पार्टी के साथ हैं। अखिलेश यादव ने एक नई लाइन दे दी है कि यह 95-5 की लड़ाई है। अखिलेश यादव, 5 प्रतिशत मतदाता ही आपके पास बचे हैं, जो तुष्टीकरण वाले हैं। शेष 95 प्रतिशत मतदाता भारतीय जनता पार्टी के साथ हैं और तीसरी बार प्रचंड बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टी फिर आ रही है। आज भी लोग गुंडागर्दी के खिलाफ प्रदेश में आपके विरुद्ध खड़े हैं।”

पढ़ें :- 'सैफई में भैंस चरा रहे होते...' CM योगी के बयान पर अखिलेश हुए आगबबूला, बोले- भगवान श्रीकृष्ण का जो अपमान मुख्यमंत्री ने किया है वो अक्षम्य
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...