Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Supreme Court Amendment Bill : लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट संशोधन बिल, अब SC में जजों की संख्या होगी 38

Supreme Court Amendment Bill : लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट संशोधन बिल, अब SC में जजों की संख्या होगी 38

By अनूप कुमार 
Updated Date

Supreme Court Amendment Bill :  सुप्रीम कोर्ट संशोधन बिल 2026 को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. लोकसभा में सोमवार को सुप्रीम कोर्ट संशोधन को ध्वनिमत से पास कर दिया गया है। इस इस विधेयक (Bill)  के लागू होने के बाद मुख्य न्यायाधीश (CJI) सहित जजों की कुल संख्या 34 से बढ़कर 38 हो जाएगी। दोपहर 2 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होने पर केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल (Union Law Minister Arjun Ram Meghwal) ने यह बिल पेश किया। हालांकि विपक्षी दलों के भारी हंगामे के कारण इस विधेयक (Bill) पर कोई चर्चा नहीं हो सकी। सदन ने शोर-शराबे के बीच ही इसे ध्वनिमत (By voice vote) से पारित कर दिया। सरकार का मानना है कि जजों की संख्या बढ़ने से मुकदमों की सुनवाई तेजी से हो सकेगी।

पढ़ें :- Guangzhou-New Delhi Flight : 6 साल बाद 21 सितंबर से शुरू होगी ग्वांगझू-नई दिल्ली Flight, BRICS Summit के बीच आई अच्छी खबर

हंगामे के बीच पास हुआ बिल 
सदन में विपक्षी दलों के सांसद राम मंदिर के चढ़ावे से जुड़े मुद्दों और छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई के खिलाफ लगातार नारेबाजी कर रहे थे। पीठासीन सभापति (Presiding Chairman) ने सांसदों से अपनी सीटों पर लौटकर चर्चा में शामिल होने की अपील की, लेकिन नारेबाजी जारी रही। इसके बाद विधेयक (Bill) को बिना किसी बहस के ही पास कर दिया गया। कानून मंत्री ने बताया कि सरकार मई में ही इस संबंध में अध्यादेश (Ordinance) लेकर आई थी। उसी अध्यादेश के आधार पर शीर्ष अदालत में पांच नए जजों की नियुक्ति भी की जा चुकी है। अब इस नए बिल से उस अध्यादेश (Ordinance) को स्थायी कानूनी रूप (Stable legal form) मिल गया है।

Advertisement