Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. बिलकिस बानो सामूहिक दुष्कर्म केस का सुप्रीम कोर्ट बड़ा फैसला,दो दोषियों की उम्रकैद की सजा पर लगाई रोक, जमानत भी दी

बिलकिस बानो सामूहिक दुष्कर्म केस का सुप्रीम कोर्ट बड़ा फैसला,दो दोषियों की उम्रकैद की सजा पर लगाई रोक, जमानत भी दी

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। बिलकिस बानो गैंगरेप और हत्या मामले (Bilkis Bano gang-rape and murder case) में सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने सोमवार को दो दोषियों को राहत दी है। अदालत ने दोनों की उम्रकैद की सजा पर रोक लगाते हुए उन्हें जमानत दे दी है। कोर्ट ने कहा कि दोनों दोषी 17 साल से अधिक समय जेल में बिता चुके हैं। साथ ही उनकी अपील में तथ्यों और कानून से जुड़े ऐसे मुद्दे हैं, जिन पर सुनवाई की जरूरत है।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

जस्टिस एमएम सुंदरेश और जस्टिस प्रसन्ना बी वराले की पीठ ने 28 अक्तूबर को यह आदेश पारित किया। दोनों दोषियों ने बॉम्बे हाईकोर्ट (Bombay High Court) के 2017 के फैसले को चुनौती दी थी। हाईकोर्ट ने उनकी दोषसिद्धि और सजा को बरकरार रखा था। दोनों दोषी उन 11 लोगों में शामिल हैं, जिन्हें गुजरात सरकार ने अगस्त 2022 में समय से पहले रिहा किया था। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने 2024 में उनकी रिहाई के फैसले को रद्द कर दिया था।

17 साल से अधिक समय जेल में रहने का दिया हवाला

सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने अपने आदेश में कहा कि दोनों दोषी 17 साल से ज्यादा समय जेल में बिता चुके हैं। पीठ ने यह भी ध्यान दिया कि उनमें से एक गंभीर रूप से दिव्यांग है। अदालत ने कहा कि अपील में तथ्यों और कानून से जुड़े कई ऐसे सवाल हैं, जिन पर फैसला किया जाना बाकी है। इसी आधार पर पीठ ने दोनों की सजा निलंबित करने और जमानत देने का आदेश दिया।

दोषियों के वकील ने क्या दलील दी?

पढ़ें :- SIR Controversy : चुनाव आयोग को बॉम्बे हाई कोर्ट का बड़ा झटका, सिस्टम पर भी फटकार,कहा-10 दिनों में फिर से जोड़ें नाम...

दोषियों की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता सिद्धार्थ लूथरा ने अदालत को बताया कि दोनों 17 साल से अधिक समय से जेल में हैं। उन्होंने यह भी दलील दी कि एक आरोपी का नाम एफआईआर में दर्ज नहीं था और घटना के करीब तीन साल बाद उसे मामले में आरोपी बनाया गया था। वकील ने दूसरे दोषी की गंभीर दिव्यांगता का भी हवाला दिया।

सरकारी पक्ष ने जमानत का किया विरोध

अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल राजा ठाकरे ने जमानत याचिका का कड़ा विरोध किया। उन्होंने कहा कि निचली अदालत और हाईकोर्ट दोनों ने मामले से जुड़े सभी महत्वपूर्ण साक्ष्यों और तथ्यों पर विचार करने के बाद दोषियों को सजा सुनाई थी। उन्होंने अपराध की गंभीरता को भी जमानत का विरोध करने का आधार बताया।

हालांकि, सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने अपील में विचार किए जाने वाले मुद्दों और दोषियों के जेल में बिताए समय को ध्यान में रखते हुए सजा निलंबित करने का फैसला किया।

ट्रायल कोर्ट की शर्तों पर मिलेगी जमानत

पढ़ें :- दीया मिर्जा के दिवाली वीडियो पर विवाद, BJP नेताओं की टिप्पणी से बॉम्बे हाई कोर्ट नाराज; कहा- भारत धर्मनिरपेक्ष देश है

सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने कहा कि दोनों दोषियों को संबंधित ट्रायल कोर्ट की ओर से तय की जाने वाली शर्तों के आधार पर जमानत दी जाएगी। मामले में उनकी अपील पर सुनवाई तय प्रक्रिया के अनुसार आगे होगी। अदालत ने स्पष्ट किया कि अपील में उठाए गए तथ्यों और कानूनी मुद्दों पर अभी फैसला होना बाकी है।santosh singhJansandeshsantosh

Advertisement