नई दिल्ली : भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) ने दिल्ली हाईकोर्ट के वर्तमान न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा के खिलाफ लगे आरोपों की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है।
पढ़ें :- दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली को लेकर फैली अफवाह, खिलाड़ी ने इंस्टाग्राम पर डाला हसने वाला इमोजी
समिति में शामिल हैं
1. न्यायमूर्ति शील नागु, पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश
2. न्यायमूर्ति जी. एस. संधवालिया, हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश
3. न्यायमूर्ति अनु सिवारामन, कर्नाटक हाईकोर्ट की न्यायाधीश
पढ़ें :- JDU छोड़ने के बाद राष्ट्रीय लोकदल में शामिल हुए केसी त्यागी, कहा-चौधरी चरण सिंह के बचे हुए सपने को पूरा करने में करेंगे मदद
न्यायिक कार्यों से हटाया
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को निर्देश दिया है कि फिलहाल न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा को कोई न्यायिक कार्य न सौंपा जाए।