Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. SC राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सुनवाई के लिए तैयार, चंपत राय और अनिल मिश्रा की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

SC राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सुनवाई के लिए तैयार, चंपत राय और अनिल मिश्रा की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

By Abhimanyu 
Updated Date

Ram Mandir Donation Theft Case : सुप्रीम कोर्ट 2 नवंबर को अखिल भारत हिंदू महासभा की उस याचिका पर सुनवाई करने के लिए सहमत हो गया है, जिसमें अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर से जुड़े कथित चंदे और ज़मीन से जुड़ी गड़बड़ियों को लेकर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय और अन्य लोगों के ख़िलाफ़ कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।

पढ़ें :- अमिताभ ठाकुर ने डीजीपी को पत्र भेजकर,चम्पत राय की भूमिका के विवेचना की मांग

याचिका में आरोप लगाया गया है कि राम मंदिर के निर्माण के लिए इकट्ठा किए गए चंदे का गलत इस्तेमाल किया गया और मंदिर के आस-पास के इलाकों में गैर-कानूनी तरीके से ज़मीन खरीदी गई। इसमें मौजूदा ट्रस्ट को भंग करने और उसका पूरी तरह से पुनर्गठन करने की भी मांग की गई है। CJI सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच ने कहा कि इस याचिका पर मंदिर के लिए मिले चंदे के मैनेजमेंट में कथित गड़बड़ियों से जुड़ी अन्य लंबित याचिकाओं के साथ ही सुनवाई की जाएगी।

बता दें कि राम मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला सामने आने के बाद आठ नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। वहीं, तत्कालीन राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से जुड़े महासचिव चंपत राय, सदस्य डॉ. अनिल मिश्रा, गोपाल राव और कृष्ण मोहन समेत कुछ लोगों के खिलाफ भी जांच की मांग की गई थी। लेकिन, कुछ दिनों पहले पुलिस की ओर से एंटी करप्शन कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की गयी तो एक नया विवाद खड़ा हो गया, क्योंकि चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव जैसे नामों को आरोपी की जगह गवाह बना दिया गया।

Advertisement