हैदराबाद: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सनी देओल (Veteran Bollywood actor Sunny Deol) के 69वें जन्मदिन (69th Birthday) के अवसर पर आज 19 अक्टूबर को उनकी अपकमिंग फिल्म ‘सूर्या: अंत से आरंभ तक’ (Film ‘Suryaa: Ant Se Aarambh Tak’) का टीजर रिलीज हो गया है। टीजर में सनी देओल (Sunny Deol) का दमदार अवतार देखने को मिल रहा है। सनी टीजर में अपनी पुरानी फिल्मों के किरदारों में नजर आ रहे हैं। सनी का वही अंदाज नई फिल्म में देखने को मिलेगा। सनी अपनी पुरानी फिल्मों में भ्रष्ट सिस्टम से लड़ते आए हैं, उसमें चाहे समाज, राजनीति हो या अस्पतालों में हो रही धांधली। अब सनी सूर्या में भी भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ खड़े होंगे।
पढ़ें :- बॉलीवुड एक्टर मुश्ताक खान हुए सुपुर्द-ए-खाक, बेटे ने दिया जनाजे को दिया कंधा, फूट-फूटकर रोई बेटी
कैसा है सूर्या का टीजर?
सूर्या का टीजर एक मिनट 17 सेकंड का है, जिसकी शुरुआत ही दमदार है। टीजर की शुरुआत में पुलिस के सायरन की आवाज आती है और सनी एक सड़क पर इंवेस्टिगेशन मोड में दिखते हैं। अगले सीन में एक लड़की अस्पताल के बेड पर मौत और जिंदगी के बीच झूल रही है और सनी उसे दरवाजें के बाहर से देख रहे हैं। आने वाले सीन में सनी अपने पुराने और हक की लड़ाई वाले अंदाज में नजर आ रहे हैं। दरअसल, एक फंक्शन में सनी की बेटी नाचते-नाचते गिर जाती है और फिर शुरू होता लड़की का इलाज और मेडिकल सिस्टम का खेल (Exposing Medical Corruption)। सनी टीजर में मेडिकल लाइन के भ्रष्टाचार की पोल खोलते दिख रहे हैं। यह फिल्म सच्ची घटना पर आधारित बताई जा रही है।
सनी की नई फिल्म के बारे में
पढ़ें :- सनी देओल के ‘मैं गुटखे का प्रचार नहीं करूंगा…’ बयान पर बवाल, वायरल हुआ सालों पुराना पान मसाला VIDEO
सनी की नई फिल्म का टाइटल सूर्या: अंत से आरंभ तक (Film ‘Suryaa: Ant Se Aarambh Tak’) है। कमल मुकुट की पेशकश इस फिल्म का निर्देशन पद्मा कुमार मंगत ने किया है। फिल्म के निर्माता दीपक मुकुट, हेमंत मुकुट, लोकेश मुकुट और कमल मुकुट हैं। स्टारकास्ट की बात करें तो फिल्म में सनी देओल (Sunny Deol), रवि किशन, प्रज्ञा जायसवाल, तोनूश्री, मनीष वाधवा, टीनू आनंद और जीशू सेन गुप्ता अहम रोल में नजर आएंगे।
कब रिलीज होगी फिल्म?
सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म सूर्या:अंत से आरंभ तक (Film ‘Suryaa: Ant Se Aarambh Tak’) एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है, जिसमें सनी एक अलग ही अवतार में नजर आने वाले हैं। सनी की इस फिल्म के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पडे़गा। फिल्म इस 20 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।