नई दिल्ली। अभिनेता और पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाएं काफी तेज हैं। ऐसा दावा किया जा रहा है कि 30 अक्टूबर को होने वाले उनके कॉन्सर्ट के लिए दिल्ली पुलिस ने अनुमति नहीं दी है। हालांकि, उपलब्ध रिपोर्ट्स और टिकटिंग प्लेटफॉर्म BookMyShow की जानकारी के अनुसार, फिलहाल इस शो के रद्द होने की पुष्टि नहीं हुई है।
पढ़ें :- NEET आंदोलन पर दो हिस्सों में बंटा बॉलीवुड, शबाना-दिलजीत छात्रों के साथ, कंगना-हेमा ने जताई आपत्ति
बता दें कि RuPay Aura India Tour के तहत दिलजीत दोसांझ का दिल्ली में कॉन्सर्ट 30 अक्टूबर 2026 को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में निर्धारित है। यह कार्यक्रम पहले 1 नवंबर को होने वाला था, लेकिन तारीख बदलकर 30 अक्टूबर कर दी गई।
क्यों बदली गई थी कॉन्सर्ट की तारीख?
दरअसल, अगामी 1 नवंबर 1984 के सिख-विरोधी दंगों की बरसी है। इससे जुड़ी संवेदनशीलता को देखते हुए पंजाब से राज्यसभा सांसद विक्रमजीत सिंह साहनी ने दिलजीत दोसांझ और आयोजकों से कॉन्सर्ट की तारीख बदलने की अपील की थी। इसके बाद कार्यक्रम को 1 नवंबर से बदलकर 30 अक्टूबर करने की जानकारी सामने आई।
क्या कॉन्सर्ट रद्द हो गया है?
पढ़ें :- दिलजीत दोसांझ के नाम पर अमेरिका में घोषित हुआ खास दिन, फैंस के लिए बना यादगार पल
उपलब्ध जानकारी के आधार पर फिलहाल यह कहना सही नहीं होगा कि दिल्ली पुलिस ने अनुमति देने से इनकार कर दिया है या कॉन्सर्ट रद्द हो गया है। दर्शकों को इस कार्यक्रम से जुड़ी किसी भी तरह की जानकारी के लिए आयोजकों और BookMyShow की आधिकारिक अपडेट पर नजर रखनी चाहिए।