मेरठ। आज 13 जुलाई, दिन सोमवार सुबह टीपीनगर थाना क्षेत्र के शिवपुरम में एक 50 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के स्वजनों ने हत्या और साक्ष्य मिटाने का आरोप लगाया है। इस आरोप के तहत पुलिस ने श्मशान घाट पहुंचकर अंतिम संस्कार को रुकवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में फिलहाल मृतका के पति और बेटे को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है।
पढ़ें :- 20 रुपये का जुर्माना और स्कूल से निकालने की धमकी के चलते 8वीं की छात्रा ने दी जान
आपको बता दे कि मृतका के स्वजन शव को नई बस्ती स्थित मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार के लिए ले गए थे। इसी बीच पुलिस को गर्दन पर धारदार हथियार से वार कर हत्या सूचना मिली कि महिला की गर्दन पर धारदार हथियार से वार कर हत्या और गई गुपचुप अंतिम संस्कार अंतिम संस्कार करने की सूचना मिली।
टीपीनगर थाना पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और चिता पर रखने से पहले ही शव को अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद फॉरेंसिक टीम की मदद से घटनास्थल और मृतका के घर से साक्ष्य जुटाए जा रहे है। साथ ही घर को भी सील कर दिया गया है। इस मामले की गंभीरता लेकर सीओ ‘ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना’ भी मौके पर पहुंचीं और घटना की जानकारी की। पुलिस का कहना है कि पहली नजर में यह मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। इस मामले में आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक जांच और पूछताछ के आधार पर की जाएगी। यदि हत्या की पुष्टि होती है तो आरोपियों के प्रति सख्त कार्रवाई की जाएगी।