लखीमपुर खीरी। यूपी में लखीमपुर खीरी जिले के मैलानी व भीरा के बाद पलिया पहुंचे जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज का भव्य स्वागत किया गया। उत्तराम्नाय ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती महाराज शुक्रवार को पलिया पहुंचे जहां उनका श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम संयोजक संजीव कुमार मुन्ना के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा और माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया।
पढ़ें :- CM योगी ने किया आम महोत्सव का शुभारंभ, कहा-आम उत्पादन में उत्तर प्रदेश देश का अग्रणी राज्य
अपने संबोधन में जगद्गुरु शंकराचार्य ने गौ संरक्षण, सनातन संस्कृति और वर्तमान राष्ट्रीय मुद्दों पर अपने विचार रखे। इस दौरान उन्होंने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की नीतियों पर भी आलोचनात्मक टिप्पणी की और कई विषयों पर सवाल उठाए। इसके पहले गुरू शंकराचार्य अपने लम्बे काफिले के दोपहर 12 बजे मैलानी पहुंचे जहां मौजूद श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा करके भव्य स्वागत किया। साथ ही दर्शन करके आशीर्वाद लिया।
यूपी में लखीमपुर खीरी जिले के मैलानी व भीरा के बाद पलिया पहुंचे जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज का भव्य स्वागत किया गया। pic.twitter.com/cO5ybJBYad
— Pardaphash Today (@PardaphashToday) July 3, 2026
पढ़ें :- जयराम रमेश, बोले- प्रमोद तिवारी ने संसद में कहा था कि 'हम राम के पुजारी हैं और BJP के लोग राम के व्यापारी हैं'
जगदगुरू शंकराचार्य ने कहा कि मैं कि आप लोगों से कहता हूं कि यदि हम सभी लोग गाय को अपनी माता मानते हैं। उसे मौजूदा सरकार में गाय को राष्ट्रीय पशु का सम्बोधन किया जा रहा है। आज हिन्दुओं की कोई बात नहीं सुनी जा रही साथ ही उन्होंने कहा आज गाय की हालत के बारे मे देखा जाए तो फाइलों मे कुछ है और जमीन पर कुछ और है। शंकराचार्य ने कहा कि हमने सरकार को अपना कीमती वोट देकर सरकार बनाने का काम किया था परन्तु आज कुछ अलग ही देखने को मिल रहा है। साथ ही उन्होंने मौजूदा सरकार पर अपने शब्दों मे कई तीखे वार किए।
उन्होंने कहा कि कोई संत व गुरुओं को राजनीति से कोई लेना देना नहीं है, गाय को माता कहने पर विशेष बल देते हुए कहा कि सदैव गाय को सभी लोगों को माता का ही दर्जा देना चाहिए। इस मौके पर ओमवीर यादव, श्याम लाल यादव, जगदीश प्रसाद सहित तमाम लोग मौजूद रहे। वहीं शान्ति व्यवस्था कायम रखने हेतु थाना मैलानी के उप निरीक्षक योगेंद्र सिह व उप निरीक्षक हिमांशु सहित तमाम पुलिस कर्मी भी मौजूद रहे।
रिपोर्ट: शुभम शक्ति धर त्रिपाठी,लखीमपुर खीरी