लखनऊ। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में बर्तन कारोबारी विनोद कुमार साहनी की मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। विपक्षी दल के नेता इस घटना को लेकर सरकार को घेरना शुरू कर दिए हैं। पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि, योगी सरकार के मंत्री संजय निषाद जी द्वारा अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर बैठना पड़ा फिर भी सरकार के कान पर जू नहीं रेंगी।
पढ़ें :- स्वामी प्रसाद मौर्य की सोनम वांगचुक से अपील, कहा-राष्ट्रहित में अपना अनशन तोड़ दें, ये सरकार आवाज़ सुनने की बजाय उसे कुचलने में रखती है विश्वास
स्वामी प्रयाद मौर्य ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, उत्तर प्रदेश में जंगलराज एवं जातिवाद का नंगा नाच चल रहा है। अयोध्या में रामलगन मौर्य की हत्या के बाद, भाजपा संरक्षण में चल रहे जातिवादी गुंडागर्दी का इस बार शिकार गोंडा के कर्मठ समाजसेवी विनोद साहनी हुए जहां सामंतवादी लोगों ने विनोद साहनी को गोलियों से भून दिया जिसकी मौत K.G.M.U में इलाज के दौरान हो गई है।
उत्तर प्रदेश में जंगलराज एवं जातिवाद का नंगा नाच चल रहा है। अयोध्या में रामलगन मौर्य की हत्या के बाद, भा.ज.पा संरक्षण में चल रहे जातिवादी गुंडागर्दी का इस बार शिकार गोंडा के कर्मठ समाजसेवी विनोद साहनी हुए जहां सामंतवादी लोगों ने विनोद साहनी को गोलियों से भून दिया जिसकी मौत…
— Swami Prasad Maurya (@SwamiPMaurya) September 11, 2026
पढ़ें :- केवल प्यादे ही पिटेंगे या बादशाह भी...राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में हुई कार्रवाई पर बोले स्वामी प्रसाद मौर्य
उन्होंने आगे लिखा, हत्यारे अभी भी बेधड़क घूम रहे हैं क्यों कि हत्यारों को मुख्यमंत्री योगी जी का संरक्षण प्राप्त है। योगी सरकार के मंत्री संजय निषाद जी द्वारा अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर बैठना पड़ा फिर भी सरकार के कान पर जू नहीं रेंगी। जाति प्रेम में योगी सरकार घृतराष्ट्र बन गई है, इसीलिए यूपी में बेधड़क इस प्रकार की घटनाएं घटित हो रही है जो अत्यंत निंदनीय है।
बता दें कि, उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में कारोबारी विनोद कुमार साहनी की मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। बताया जा रहा है कि, सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चल रहे विवाद के बाद विनोद पर हमला किया गया था। गंभीर रूप से घायल विनोद का लखनऊ के केजीएमयू में इलाज चल रहा था, जहां गुरुवार को उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने मामले में हत्या से संबंधित धाराएं बढ़ा दी हैं और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।