Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. स्वामी रामदेव की सफाई, कहा- ‘मेरी डांट को धीरेंद्र शास्त्री ने शिष्य की तरह प्यार से स्वीकारा’, पूरे विवाद को यहीं खत्म किया जाना चाहिए

स्वामी रामदेव की सफाई, कहा- ‘मेरी डांट को धीरेंद्र शास्त्री ने शिष्य की तरह प्यार से स्वीकारा’, पूरे विवाद को यहीं खत्म किया जाना चाहिए

By santosh singh 
Updated Date

हरिद्वार। हरिद्वार में योग गुरु बाबा रामदेव (Yoga Guru Baba Ramdev) ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Krishna Shastri) को लेकर चल रहे विवाद पर सफाई दी है। धीरेंद्र शास्त्री (Dhirendra Shastri) के भगवान राम और भगवान कृष्ण को लेकर दिए गए बयानों पर रामदेव ने कड़ी आपत्ति जताई थी। अब मंगलवार को उन्होंने कहा कि इस पूरे विवाद को यहीं खत्म किया जाना चाहिए और इसे आगे तूल नहीं दिया जाना चाहिए।

पढ़ें :- ओवैसी को गार्ड ऑफ ऑनर: अखिलेश यादव का तंज, कहा-इनको सम्मान देकर, अप्रत्यक्ष रूप से किसी और का अपमान किया जा रहा

बाबा रामदेव (Baba Ramdev) ने कहा कि उन्होंने विवाद के बीच सोमवार को अपने ‘अनुज’ और बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री (Bageshwar Baba Dhirendra Shastri) से बात की थी। उन्होंने बताया कि बातचीत के दौरान उन्होंने दो बातें रखीं। पहली बात भगवान और देवी-देवताओं की तुलना को लेकर थी। रामदेव ने कहा कि ‘देवी-देवताओं और हमारी अवतारी सत्ताओं की तुलना में उनका अनादर या अपमान, इससे हम बहुत अधिक आहत थे। क्योंकि ये हमारी सनातन की परंपरा नहीं है।

रामदेव ने कहा कि यह सनातन की परंपरा नहीं है। उन्होंने कहा कि राम, कृष्ण, हनुमान, शिव और भगवती में कोई भेद नहीं है। भगवान के नाम पर जाति, वर्ग और समुदाय के नाम पर भेद समाज को तोड़ता है और इसी बात से वह आहत थे। उन्होंने कहा कि दूसरी गंभीर बात यह थी कि सनातन धर्म को किसी भी पाखंड या अंधविश्वास से नहीं जोड़ा जाना चाहिए। रामदेव के मुताबिक, सनातन धर्म ईश्वरीय विधान है और इसके मूल्य बहुत ऊंचे हैं। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म वैज्ञानिक, सार्वभौमिक और सर्वहितकारी है।

सनातन में सभी के कल्याण की बात

बाबा रामदेव (Baba Ramdev)  ने कहा कि सनातन धर्म में किसी के प्रति भेदभाव की जगह सभी के कल्याण की बात कही गई है। उन्होंने कहा कि जाति, वर्ग और समुदाय के नाम पर किसी का अपमान नहीं होना चाहिए। धीरेंद्र शास्त्री (Dhirendra Shastri) से बातचीत का जिक्र करते हुए रामदेव ने कहा कि ‘हमारे पूज्य श्रद्धेय बागेश्वर बाबा जी हमारे बालक बताते हैं, वो हमारे अनुज भी हैं और वो हमारे लिए शिष्यवत हैं और इसलिए जो हमको अनुचित लगा, जिससे हम आहत हुए, तो अधिकारपूर्वक हमने उनको डांट दिया।

पढ़ें :- लखनऊ की MP-MLA कोर्ट ने पूर्व सांसद बनवारी लाल कंछल को सुनाई 3 साल कैद की सजा

उन्होंने भी हमारी फटकार को भी प्यार मानकर स्वीकार किया। यह उनकी भी महानता है। तो इसमें किसी भी प्रकार का बवाल नहीं काटना चाहिए। रामदेव ने बागेश्वर बाबा और अपने समर्थकों से भी अपील की कि इस विवाद को आगे न बढ़ाया जाए। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों के समर्थकों का आपस में गुत्थम-गुत्था होना ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि सभी का लक्ष्य एक ही है और देश की एकता, अखंडता और सनातन की रक्षा जरूरी है। बाबा रामदेव ने मीडिया से भी अपील की कि अब इस विवाद को यहीं समाप्त समझा जाए।

Advertisement