Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. अब खान सर पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार, बॉडीगार्ड ने कबूली फायरिंग की बात

अब खान सर पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार, बॉडीगार्ड ने कबूली फायरिंग की बात

By santosh singh 
Updated Date

पटना। बिहार की राजधानी पटना के चर्चित कोचिंग शिक्षक खान सर उर्फ फैसल खान (Teacher Khan Sir, alias Faisal Khan) के दो बॉडीगार्ड को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया। प्रतिद्वंद्वी कोचिंग संस्थान ज्ञान बिंदु (Gyan Bindu) की ओर से खान सर (Khan Sir) के गार्ड द्वारा फायरिंग करते एक वीडियो जारी किया गया था, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें उठाया। अब सवाल उठ रहा है कि इस मामले में क्या खान सर भी गिरफ्तार होंगे? दूसरी ओर, ज्ञान बिंदु एकेडमी के डायरेक्टर (Director of Gyan Bindu Academy) रौशन आनंद उर्फ रौशन सर की रिहाई की मांग को लेकर शाम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उनके इंस्टीट्यूट के बाहर सड़क पर जमा हो गए।

पढ़ें :- जेल से बाहर आए रौशन आनंद, बताया उनके भाई की किसने कराई हत्या? इनका लिया नाम

बॉडीगार्ड द्वारा फायरिंग करने का वीडियो सामने आने के बाद खान सर की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उन पर अब गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। उनके दोनों बॉडीगार्ड को गिरफ्तार करने के बाद पटना पुलिस ने खान सर से भी पूछताछ की। गार्ड ने फायरिंग की बात भी कबूल ली है, उनके हथियार जब्त कर लिए गए हैं। गोलीबारी का वीडियो रौशन सर के ज्ञान बिंदु कोचिंग (Gyan Bindu Coaching) द्वारा जारी किया गया था।  दोनों ने कहा कि मंगलवार रात को कोचिंग सेंटर पर हुए पथराव के बाद बचाव में उन्होंने गोली चलाई थी। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि दोनों को कल सुबह कोर्ट में पेश किया जाएगा। फिलहाल उन्हें पुलिस हिरासत में रखा गया है।

रौशन सर (Roshan Sir) को पुलिस ने कल यानी बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मंगलवार देर रात खान सर के कोचिंग सेंटर के बाहर हुई तोड़फोड़ और गार्ड से मारपीट के बाद रौशन आनंद (Roshan Anand) समेत कई लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। उनके दो अन्य साथियों को भी जेल भेजा गया है। बताया जा रहा है कि दोनों ही कोचिंग संस्थानों के बीच प्रतिस्पर्धा की लड़ाई में यह बवाल हुआ है। हाल ही में बिहार पुलिस सिपाही भर्ती का रिजल्ट जारी होने के बाद उनमें विवाद और बढ़ गया था।

Advertisement