Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. T20 World Cup 2022: पाकिस्तान के हारते ही फैंस ने तोड़ी टीवी, सहवाग बोले-रिलैक्स पड़ोसी

T20 World Cup 2022: पाकिस्तान के हारते ही फैंस ने तोड़ी टीवी, सहवाग बोले-रिलैक्स पड़ोसी

By शिव मौर्या 
Updated Date

T20 World Cup 2022: टी20 विश्व कप के अपने पहले मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को हरा दिया। आखिरी ओवर की आखिरी गेंद तक मैच में रोमांच मना रहा। आखिरी गेंद पर भारत ने जीत हासिल की। भारत की जीत के बाद पाकिस्तान के क्रिकेट फैंस बेहद ही उदास नजर आए। भारत की तरफ से विराट कोहली ने बेहद ही शानदार पारी खेली। उन्होंने 82 रनों की नाबाद पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। इसके बाद हार्दिक पांड्या ने अच्छी पारी खेली।

पढ़ें :- IPL Match Today: लखनऊ वाले आज मांगेंगे MI की जीत की दुआएं; प्लेऑफ के लिए दावेदारी मजबूत करने उतरेगी SRH
पढ़ें :- 98 रनों की हार से LSG को बड़ा नुकसान; आरसीबी और MI से भी खराब हुआ नेट रन रेट

पाकिस्तान की हार के बाद सोशल मीडिया पर भरतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक फैन टीवी तोड़ता हुआ दिखता है। सहवाग ने इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, ”रिलैक्स पड़ोसी! यह तो बस एक खेल है। हमारे यहां दीपावली है तो पताखे फोड़ रहे हैं और आप बेवजह टीवी फोड़ रहे हैं। नहीं यार इसमें टीवी का क्या कसूर?

बता दें कि, भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया था। वहीं, पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 160 रन का लक्ष्य दिया। वहीं, भारत ने इस लक्ष्य को आखिरी ओवर की आखिरी गेंद पर हासिल कर मैच जीत लिया।

 

Advertisement