Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. T20 World Cup 2022 Semi-Finals: न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को दिया 153 रनों का लक्ष्य, मिचेल ने खेली अर्धशतकीय पारी पारी

T20 World Cup 2022 Semi-Finals: न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को दिया 153 रनों का लक्ष्य, मिचेल ने खेली अर्धशतकीय पारी पारी

By शिव मौर्या 
Updated Date

T20 World Cup 2022 Semi-Finals: टी20 विश्व कप 2022 का आज पहला सेमीफाइनल मैच खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच ये मुकाबला हो रहा है। न्यूलीलैंड टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर रहा है और पाकिस्तान गेंदबाजी कर रही है। शुरूआत में न्यूजीलैंड को एक के बाद एक तीन बड़े झटके लग गए। इसके बाद कप्तान केन विलियमसन और डेरेल मिचेल ने पारी को संभाला। इसके साथ ही स्कोर को 100 रन के पार पहुंचाया।

पढ़ें :- BJD की सरकार 25 सालों में ओडिशा को गरीबी से बाहर नहीं निकाल पाई, आज इनके नेताओं के खिलाफ बहुत गुस्सा है: पीएम मोदी

इसके साथ बाद न्यूजीलैंड को चौथा झटका 17वें ओवर की दूसरी गेंद पर लगा। कप्तान केन विलियमसन 42 गेंद पर 46 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उन्होंने अपनी पारी में एक चौका और एक छक्का लगाया। विलियमसन के आउट होने के बाद जेम्स नीशम क्रीज पर आए हैं। इसके बाद मिचेल के साथ मिलकर पारी को संभाला और 20 ओवर में 152 रन बनाए। वहीं, अब पाकिस्तान को जीत के लिए 153 रन बनाने होंगे।

न्यूजीलैंड प्लेइंग इलेवन
फिन एलेन, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन (कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, डेरेल मिचेल, जेम्स नीशम, मिचेल सैंटनर, टिम साउदी, इश सोढ़ी, लॉकी फर्गुसन, ट्रेंट बोल्ट।

पाकिस्तान प्लेइंग इलेवन
मोहम्मद रिजवान, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद हारिस, शान मसूद, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, हारिस राउफ, शाहीन शाह अफरीदी।

पढ़ें :- गत्ते की पेटियों में छिपाकर ले जा रहे थे 7 करोड़ रुपये; सड़क हादसे ने खोल दी पोल
Advertisement