1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. BJD की सरकार 25 सालों में ओडिशा को गरीबी से बाहर नहीं निकाल पाई, आज इनके नेताओं के खिलाफ बहुत गुस्सा है: पीएम मोदी

BJD की सरकार 25 सालों में ओडिशा को गरीबी से बाहर नहीं निकाल पाई, आज इनके नेताओं के खिलाफ बहुत गुस्सा है: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा, आज मैं यहां आपसे डबल आशीर्वाद मांगने आया हूं। बरगढ़ से प्रदीप पुरोहित जी और संबलपुर से धर्मेंद्र प्रधान जी को भारी बहुमत से जीताकर लोकसभा भेजना है। दूसरा आशीर्वाद देकर, हमारे सभी विधानसभा के उम्मीदवारों को जीताकर भुवनेश्वर में सरकार बनानी है। उन्होंने कहा कि, देश के कई भागों में 3 चरण में मतदान हुआ है। मैं आज बड़ी जिम्मेदारी के साथ, बहुत ही विश्वास और जनता-जनार्दन के आशीर्वाद की ताकत के भरोसे साफ-साफ देख रहा हूं कि 4 जून को NDA का 400 पार करना पक्का हो चुका है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Lok Sabha Elections 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओडिशा के बरगढ़ में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि, 25 साल में एक पूरी पीढ़ी जवान हो जाती है। वो अपना नया जीवन शुरू कर देती है। लेकिन BJD की सरकार इन 25 सालों में ओडिशा को गरीबी से बाहर नहीं निकाल पाई। आज पूरे ओडिशा में BJD के नेताओं के खिलाफ बहुत गुस्सा है।

पढ़ें :- ED Big Action : आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की ईडी ने अटैच की संपत्ति, बाजार मूल्य 1170 करोड़ रुपये

साथ ही कहा, आज मैं यहां आपसे डबल आशीर्वाद मांगने आया हूं। बरगढ़ से प्रदीप पुरोहित जी और संबलपुर से धर्मेंद्र प्रधान जी को भारी बहुमत से जीताकर लोकसभा भेजना है। दूसरा आशीर्वाद देकर, हमारे सभी विधानसभा के उम्मीदवारों को जीताकर भुवनेश्वर में सरकार बनानी है। उन्होंने कहा कि, देश के कई भागों में 3 चरण में मतदान हुआ है। मैं आज बड़ी जिम्मेदारी के साथ, बहुत ही विश्वास और जनता-जनार्दन के आशीर्वाद की ताकत के भरोसे साफ-साफ देख रहा हूं कि 4 जून को NDA का 400 पार करना पक्का हो चुका है।

पीएम मोदी ने कहा, हमारा ये क्षेत्र किसानों और कुशल बुनकरों की धरती है। प्रकृति ने भी यहां सबकुछ दिया है। लेकिन BJD की सरकार ने ‘भात हांडी’ को खाली कर दिया है। सबकुछ BJD के नेताओं की तिजोरी में चला गया है। उन्होंने आगे कहा कि, आज सुबह ही मैंने श्री जगन्नाथ मंदिर के प्रबंधन से जुड़ा एक संवेदनशील विषय देश और ओडिशा के सामने रखा है। जगन्नाथ जी मंदिर के श्री रत्न भंडार की चाबियां पिछले 6 साल से गायब हैं। श्री रत्न भंडार में अकूत धन-दौलत है। लेकिन, उसकी सही स्थिति सामने नहीं आ रही है। ओडिशा सरकार श्री रत्न भंडार की जांच रिपोर्ट को सामने नहीं आने दे रही है। आखिर ओडिशा सरकार किसका हित साध रही है?

उन्होंने आगे कहा कि, यहां बरगढ़ में किसानों के खाते में किसान सम्मान निधि के 400 करोड़ रुपये पहुंचे हैं। लेकिन दुर्भाग्य है कि BJD सरकार आपको धोखा देने का कोई मौका नहीं छोड़ रही है। यहां 2,200 रुपये के आसपास धान का समर्थन मूल्य है, लेकिन किसान को 1,600 रुपये के आसपास ही मिलते हैं। बाकी पैसा BJD के बिचौलियों की जेब में चला जाता है।

 

पढ़ें :- अखिलेश यादव, बोले-यूपी एमएलसी चुनाव में भाजपा हो गई ऑल आउट, लखनऊ वाले दिल्ली वालों का नहीं उठा रहे हैं फ़ोन

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...