Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. T20 World Cup Live: अब हार्दिक और शार्दुल ठाकुर भी लौटे पवेलियन

T20 World Cup Live: अब हार्दिक और शार्दुल ठाकुर भी लौटे पवेलियन

By शिव मौर्या 
Updated Date

T20 World Cup: टी20 विश्व कप में टीम इंडिया को पहला झटका ईशान किशन के रूप में लगा था। वहीं, अब केएल राहुल भी कैच आउट होकर वापस लौट गए हैं। केएल राहुल शानदार फार्म में दिख रहे थे लेकिन कैच आउट होकर वापस लौट गए हैं। केएल राहुल के बाद रोहित शर्मा भी कुछ कमाल नहीं कर पाए और पवेलियन लौट गए।

पढ़ें :- PM Modi Road Show : पीएम मोदी पहुंचे कानपुर,  गाड़ी के बाहर से लोगों का किया अभिवादन

वहीं, अब विराट कोहली भी आउट होकर वापस लौट गए हैं। इसके बाद ऋषभ पंत भी कुछ खास नहीं कर पाए और आउट होकर पवेलियन लौट गए हैं। इसके बाद हार्दिक पांड्या और शार्दुल ठाकुर भी पवेलियन लौट गए हैं। बता दें कि, टी20 विश्व कप में आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच भिडंत होने जा रही है।

इस बीच टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। वहीं, टीम इंडिया दो बदलाव के साथ आज मैदान में उतर रही है। सूर्यकुमार यादव और भुनेश्वर कुमार को बाहर कर दिया गया है।इनकी जगह इशान किशन और शार्दुल ठाकुर को जगह दी गयी है बता दें कि, टीम इंडिया के लिए ये अहम मैच है ​क्योंकि टीम इंडिया इससे पहले पाकिस्तान से हार चुकी है। ऐसे में टीम इंडिया को ये मैच जीतना होगा।

Advertisement