Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Taiwan News: ताइवान बॉर्डर पर चीन दिखा रहा अपनी ताकत, दागीं कई मिसाइलें

Taiwan News: ताइवान बॉर्डर पर चीन दिखा रहा अपनी ताकत, दागीं कई मिसाइलें

By शिव मौर्या 
Updated Date

Taiwan News: ताइवान को लेकर अमेरिका और चीन आमने सामने आ गए हैं। नैन्सी पेलोसी के ताइवान यात्रा को लेकर चीन आगबबूला हो गया है। साथ ही ताइवान बॉर्डर पर जमकर मिसाइलें भी दागनी शुरू कर दी है। सैन्य अभ्यास के दौरान ताइवान के आसपास पानी में कई बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं हैं।

पढ़ें :- Luknow News: ट्रांसपोर्ट नगर में गिरी बिल्डिंग, अब तक 4 लोगों की मौत, राजनाथ सिंह ने की डीएम से की बात

ताइपे के रक्षा मंत्रालय ने इसे क्षेत्रीय शांति को कमजोर करने वाली तर्कहीन कार्रवाई करार दिया है। ताइवान के रक्षा मंत्रालय की तरफ से एक संक्षिप्त बयान आया है। उनकी तरफ से कहा गया है कि ‘चीनी कम्युनिस्ट पार्टी ने आज दोपहर लगभग 13ः56 बजे पूर्वाेत्तर और दक्षिण-पश्चिमी ताइवान के आसपास के क्षेत्रों में डोंगफेंग श्रृंखला की कई बैलिस्टिक मिसाइलें दागी है।‘

हालांकि, इसको लेकर चीन की ईस्टर्न थिएटर कमांड की तरफ से कहा गया है कि ये नियोजित अभ्यास के तहत गुरुवार को ताइवान के पूर्वी तट के पानी पर पारंपरिक मिसाइलों की कई फायरिंग पूरी कर ली है। ईस्टर्न थिएटर कमांड के एक प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि गोलीबारी पूरी होने के बाद संबंधित समुद्री और हवाई क्षेत्र पर नियंत्रण हटा लिया गया है।

बता दें कि, नैन्सी पेलोसी के ताइवान दौरे के बाद चीन और ज्यादा आक्रामक रवैया दिखाने लगा। इससे पहले भी वो धमकी दे चुका है। वहीं, तनाव को देखते हुए जापान सहित जी-7 देशों के विदेश मंत्रियों ने बुधवार को चीन से ताइवान जलडमरूमध्य के आसपास तनाव को शांतिपूर्ण तरीके से हल करने का आह्वान किया था।

पढ़ें :- भाजपा लोकतंत्र और संविधान दोनों के लिए खतरा, वह प्रत्येक स्तर पर करती है सत्ता का दुरूपयोग : अखिलेश यादव
Advertisement