बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia ) की खूबसूरती के दीवानों की कमी नहीं है। फैंस उनकी हर अदा के दीवानें है। जब खास मौकों में अलग लुक में नजर आती हैं तो फैंस की धड़कनें अपने आप भी बढ़ जाती है।
पढ़ें :- रणबीर कपूर की रामायण पहले ही दिन काटेगी गदर, टूटेंगे कई रिकॉर्ड,160 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
दरअसल गुरुवार को मुंबई में जी सिने अवॉर्ड के मौके पर जब तमन्ना व्हाइट कलर का एक फ्लोरल डिजाइन वाला वन शोल्डर टॉप में नजर आयीं तो लोगो ने अपने दिलों पर हाथ रख लिया।
ऊपर से बालों में बन और ग्लोसी मेकअप में तमन्ना किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही थीं। इस इवेंट में तमन्ना के अलावा कई बॉलीवुड हसीनाओं और एक्टर ने शिरकत की। यहां रेड कार्पेट पर ऑफ शोल्डर ब्लैक ड्रेस में पहुंची वाणी कपूर ने पैप्पराजी को जमकर पोज दीं।
पढ़ें :- शादी के चार साल बाद बेबी डॉल सिंगर का पति से रिश्ता खत्म, सोशल मीडिया पर दी अलग होने की जानकारी
इतना ही नहीं इस दौरान बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन डीपनेक ब्लैक टॉप और मैचिंग स्कर्ट में नजर आयीं।
इतना ही नहीं एक्टर कार्तिक आर्यन भी इस अवॉर्ड नाइट में शामिल हुए। जहां डैशिंग लुक में जमकर फोटोज क्लिक कराई।सोशल मीडिया में इस इवेंट की फोटोज खूब वायरल हो रही है।