Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. मैनेजर के गृह प्रवेश समारोह में शामिल हुए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय, फैंस को भाया उनका नया लुक

मैनेजर के गृह प्रवेश समारोह में शामिल हुए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय, फैंस को भाया उनका नया लुक

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। एक्टर और हाल ही में तमिलनाडु के सीएम विजय (Tamil Nadu Chief Minister Vijay) पिछले कुछ दिनों से काफी चर्चाओं में हैं। अब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें वो अपने मैनेजर जगदीश पलानीसामी (Jagadish Palanisamy) के चेन्नई स्थित नए घर के गृह प्रवेश समारोह (Housewarming Ceremony) में शामिल हुए।

पढ़ें :- तमिलनाडु के सीएम विजय ने जनता को दिया दो बड़ा तोहफा, स्वास्थ्य बीमा कवर में पांच गुना की बढ़ोतरी और दूध खरीद मूल्य भी बढ़ाया

गृह प्रवेश समारोह के दौरान विजय का अंदाज सबका ध्यान खींचने वाला था, क्योंकि उन्होंने इस बार अपना आम लुक छोड़कर पारंपरिक सिल्क वेष्टी और शर्ट पहनी हुई थी। जहां आमतौर पर मुख्यमंत्री बनने के बाद से वह ब्लैक ब्लेजर, सफेद शर्ट और ब्लैक पैंट में नजर आते हैं, वहीं इस इवेंट में उनका ट्रेडिशनल लुक काफी अलग और खास लगा।

पढ़ें :- भारत में एक दिन पहले दस्तक दे सकती है विजय की ‘जन नायकन’, रिलीज डेट को लेकर बढ़ी हलचल

सोशल मीडिया पर जमकर वायरल है वीडियो

सोशल मीडिया पर उनके आने के वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। जैसे ही विजय घर के अंदर पहुंचे, वहां मौजूद लोगों ने जोरदार तालियों और चीखों के साथ उनका स्वागत किया। जगदीश के परिवार के एक सदस्य ने उन्हें गले लगाते हुए कहा कि ‘आप आए, इससे मैं बहुत-बहुत खुश हूं। इस दौरान एक्टर कथिर भी वहां मौजूद थे।

लंबे समय से साथ हैं विजय और जगदीश

बता दें कि जगदीश पलानीसामी पिछले करीब 10 वर्षों से विजय के साथ जुड़े हुए हैं। पहले वह उनके फिल्म प्रोजेक्ट्स और शेड्यूल संभालते थे, बाद में वह फिल्म ‘मास्टर’ के साथ को-प्रोड्यूसर भी बने। इसके अलावा उन्होंने ‘लियो’, ‘महाराजा’ और ‘रिवोल्वर रीटा’ जैसी फिल्मों में भी काम किया है।

जगदीश एक टैलेंट मैनेजमेंट कंपनी ‘रूट’ भी चलाते हैं और आज भी विजय के करीबी और भरोसेमंद पार्टनर बने हुए हैं। हाल ही में जब विजय दिल्ली गए थे और नरेंद्र मोदी व निर्मला सीतारमण से मुलाकात की थी, तब भी जगदीश उनके साथ मौजूद थे।

पढ़ें :- तमिलनाडु में NDA के साथ होने वाला है बंगाल और महाराष्ट्र वाला खेला! CM विजय की TVK में आ रहे 100 बड़े नेता
Advertisement