Tamil Nadu Government Formation Live : तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद सरकार बनाने को लेकर जद्दोजहत जारी है। चुनाव में एक्टर विजय की टीवीके 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, लेकिन पार्टी के पास पूर्ण बहुमत नहीं है। इस बीच, टीवीके प्रमुख गुरुवार को एक बार फिर राजभवन पहुंचे हैं।
पढ़ें :- मद्रास हाईकोर्ट ने तमिलनाडु विधानसभा की पांच सीटों पर उपचुनाव की अधिसूचना पर 8 सितंबर तक लगाई रोक
जानकारी के अनुसार, टीवीके प्रमुख विजय, तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मिलने लोक भवन पहुंचे। टीवीके महासचिव एन. आनंद तमिलनाडु लोक भवन पहुंचे और पार्टी प्रमुख विजय ने राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मुलाकात की। तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में टीवीके ने 234 में से 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी का दर्जा हासिल किया।
इस बीच, 5 सीटों वाली कांग्रेस ने सरकार बनाने के लिए टीवीके को अपना पूरा समर्थन देने का फैसला किया है। कांग्रेस विधायक दल की बैठक पर कांग्रेस सांसद के. सुरेश ने कहा, “मैं पार्टी आलाकमान द्वारा लिए जाने वाले फैसले का पालन करूंगा।” वहीं, डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन ने राज्यपाल से विजय को सरकार बनाने देने की अपील की।