पीपीगंज। नगर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ी तन्मय मद्धेशिया का चयन उत्तराखंड में आयोजित होने वाले अंडर-16 स्टेट कैंप के लिए हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से पीपीगंज में खुशी की लहर है। तन्मय के चयन को उनकी मेहनत, लगन और क्रिकेट के प्रति समर्पण का परिणाम माना जा रहा है।
पढ़ें :- मानदेय बढ़ोतरी के मुद्दे पर रमाकांती त्रिपाठी ने उठाई आवाज,मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
राजेश उर्फ राजू मद्धेशिया के पुत्र तन्मय दाएं हाथ के लेग ब्रेक गेंदबाज होने के साथ दाएं हाथ से बल्लेबाजी भी करते हैं। उन्होंने क्रिकेट का सफर गली-मोहल्लों में खेलते हुए शुरू किया और धीरे-धीरे अपने खेल को निखारते हुए इस मुकाम तक पहुंचे। उन्होंने मदन लाल क्रिकेट एकेडमी, उत्तराखंड और एबी राइजिंग क्रिकेट एकेडमी में प्रशिक्षण प्राप्त किया। इसके अलावा कोच वाईएसपी यादव की क्रिकेट एकेडमी में भी समय-समय पर अभ्यास कर अपनी प्रतिभा को तराशा।
तन्मय के चयन पर उनके पिता एवं सभासद प्रतिनिधि राजेश उर्फ राजू मद्धेशिया, माता स्नेहलता मद्धेशिया, जो सभासद एवं जिला योजना समिति की सदस्य हैं, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि राजीव रंजन चौधरी रिंकू, सभासद प्रतिनिधि मो. जावेद, सभासद मो. गुलाम, सभासद घनश्याम मौर्या, संदीप यादव, दुर्गेश मौर्य, सपा युवा नेता ऋषि यादव,बालेबीर मौर्या, जवाहिर सहानी, उदय कनौजिया और शहजादे उर्फ लाली सहित क्षेत्र के अनेक लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की। सभी ने तन्मय को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
वहीं, कोच अमनजीत सिंह, रनशेर सिंह, दीपक साहू, वाईएसपी यादव और राहुल यादव ने भी तन्मय की इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उम्मीद व्यक्त की कि वह भविष्य में भी अपने शानदार प्रदर्शन से क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।
महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया की रिपोर्ट