Boosting The Prestige Of Ppganj News in Hindi

तन्मय मद्धेशिया का अंडर-16 स्टेट कैंप में चयन,पीपीगंज का बढ़ाया मान

तन्मय मद्धेशिया का अंडर-16 स्टेट कैंप में चयन,पीपीगंज का बढ़ाया मान

पीपीगंज। नगर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ी तन्मय मद्धेशिया का चयन उत्तराखंड में आयोजित होने वाले अंडर-16 स्टेट कैंप के लिए हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से पीपीगंज में खुशी की लहर है। तन्मय के चयन को उनकी मेहनत, लगन और क्रिकेट के प्रति समर्पण का परिणाम माना जा रहा है।