Tata Punch : दुनिया की दिग्गज वाहन निर्माता कपनी टाटा की पंच के कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा हुई है। इससे कुछ वेरिएंट की कीमत 20 हजार रुपये तक महंगी हो गई है। कीमतों में किए गए इस बदलाव के साथ गाड़ी के फीचर्स, डिजाइन या मैकेनिकल पैकेज में कोई बदलाव नहीं किया गया है। ये इलेक्ट्रिक SUV पहले की तरह ही दो बैटरी विकल्पों के साथ आती है।
पढ़ें :- टाटा की इस EV पर 1.45 लाख रुपये का डिस्काउंट, रेंज 400 km से ज्यादा, सेफ्टी में भी 5-स्टार
Tata Punch ICE
वेरिएंट के आधार पर, ये कॉम्पैक्ट SUV अब 5,000 रुपये से लेकर 10,000 रुपये तक महंगी हो गई है। इस बदलाव के बाद, पेट्रोल और सीएनजी से चलने वाली Tata Punch की एक्स-शोरूम कीमत अब 5.75 लाख रुपये से लेकर 10.77 लाख रुपये के बीच हो गई है। कंपनी ने बताया कि नई कीमत पूरे Model Lineup पर लागू हो गई हैं।
Tata Punch EV बाजार में Smart, Adventure और Empowered ट्रिम्स के साथ छह वेरिएंट्स में उपलब्ध है। इसमें 30kWh और 40kWh Battery Pack के ऑप्शन मिलते हैं। कीमत बढ़ोतरी के बाद 30kWh बैटरी वाले के Smart और Smart+ वेरिएंट्स अब 10,000 रुपये महंगे हो गए हैं।
वहीं दूसरी ओर, बड़ी 40kWh बैटरी से लैस के सभी वेरिएंट्स Smart+, Adventure, Empowered और Empowered+ S की कीमतों में 20,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इस बदलाव के बाद, अब Tata Punch EV की Ex-showroom prices 9.79 लाख रुपये से शुरू होकर 12.99 लाख रुपये तक पहुंच गई हैं।