Violence in Mhow during celebration of Team India’s victory: भारत की क्रिकेट टीम ने रविवार को जब 12 साल बाद चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की तो पूरा देश खुशी से झूम उठा। कई शहरों में क्रिकेट फैंस रात सड़कों पर जीत का जश्न मनाते नजर आए। लेकिन, इस दौरान मध्य-प्रदेश के महू में कुछ ऐसा हुआ। जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी।
पढ़ें :- Varanasi: MLC मतगणना के बीच 10 मिनट तक बंद हुआ CCTV, निगरानी व्यवस्था को लेकर उठे सवाल
दरअसल, इंदौर के नजदीक महू में 9 मार्च की रात क्रिकेट फैंस ने टीम इंडिया की जीत के बाद जुलूस निकाला, लेकिन इस दौरान दो गुटों में किसी बात को लेकर विवाद खड़ा हो गया। विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि दोनों गुट हिंसा पर उतर आए और जमकर पत्थरबाजी हुई। जिसमें कई लोग घायल हुए हैं। इस दौरान कई दुकानों को आग के हवाले भी कर दिया गया। यह घटना जामा मस्जिद के पास की बतायी जा रही है। वहीं, हिंसक झड़प के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
समाचार एजेंसी के आईएएनएस के अनुसार, यह घटना रविवार रात करीब 10.30 बजे हुई, जब जामा मस्जिद इलाके में जुलूस के दौरान पटाखों को लेकर विवाद हुआ। यह जल्द ही टकराव में बदल गया और पत्थरबाजी मानक चौक, पट्टी बाजार और मार्केट चौक सहित कई इलाकों में फैल गई। रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस की मौजूदगी के बावजूद, पथराव जारी रहा और कुछ लोगों ने हथियार भी लहराए।
इस दौरान स्थिति को काबू करने के लिए, पुलिस ने लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले दागकर हल्का बल प्रयोग किया। हिंसा में दो घर, चार दुकानें और एक “मैजिक” वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। दावा किया जा रहा है कि एक दर्जन से अधिक वाहनों में आग लगा दी गई और तोड़फोड़ की गई।