Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बिहार
  3. तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री और मुकेश सहनी को डिप्टी CM का घोषित किया गया चेहरा.. महागठबंधन ने किया एलान

तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री और मुकेश सहनी को डिप्टी CM का घोषित किया गया चेहरा.. महागठबंधन ने किया एलान

By शिव मौर्या 
Updated Date

Bihar election: बिहार चुनाव को लेकर महागठबंधन ने गुरुवार को बड़ा ऐलान किया है। तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री और मुकेश सहनी को डिप्टी CM का चेहरा घोषित किया गया है।

पढ़ें :- चिराग पासवान पर तेजस्वी यादव का तीखा तंज, बोले- ऐसे केंद्रीय मंत्री बनने का क्या फायदा जब आपकी सरकार में कोई सुने ही नहीं?

कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा कि, सरकार बनने पर अन्य वर्गों से भी उपमुख्यमंत्री बनाएं जाएंगे। सभी दलों ने एक स्वर में कहा कि भारी बहुमत से हमलोग सरकार बनाने जा रहे हैं। वहीं वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने कहा कि हमलोग पिछले साढ़े तीन साल से इस समय का इंतजार कर रहे थे। हमलोगों ने प्रण लिया था कि जब तक भाजपा को तोड़ेंगे नहीं, तब तक छोड़ेंगे नहीं। आज वह समय आ चुका है। चुनाव के बाद बिहार की जनता भाजपा को खदेड़ देगी। महागठबंधन की सरकार बनने जा रही है।

Advertisement