UPEIDA Link Expressway : यूपीडा ने हाल ही में प्रदेश में बनाए जाने वाले 5 लिंक एक्सप्रेसवे के ठेकेदारों का नाम फाइनल किए थे। अब यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव का दावा है कि यूपीडा लिंक एक्सप्रेसवे के टेंडरों में कुछ गिनी-चुनी कंपनियों व भाजपा सरकार की मिलीभगत से टेंडर आपस में बांट लिया गया। उन्होंने सीधे तौर पर टेंडर बांटने में कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है।
पढ़ें :- सोनिया गांधी ने खोले रिश्तों के राज, 'बिलॉन्गिंग' में लिखा-'इंदिरा जी के गुस्से से बहुत डरती थी...'
अखिलेश यादव ने मंगलवार को एक्स पोस्ट में कहा, “UPEIDA Link Expressway के टेंडरों में कुछ गिनी-चुनी कंपनियों व कमीशनजीवी महाभ्रष्टाचारी भाजपा सरकार की मिलीभगत से टेंडर आपस में बाँट लिए जा रहे हैं। ये दुनिया को दिखाने भर का ‘टेंडर’ है, दरअसल सारा खेल मेज के ‘अंडर’ है। ये आपस में मिल-बाँटकर खाने की नूरा कुश्ती है, जिसमें भाजपा सरकार पैसा खाकर चुपचाप बैठे अंपायर की तरह आँख-मुँह पर ताला लगाये बैठी है। आपस में टेंडर बाँटने का तरीका ये है कि: कहीं पर तुम कम, तो कहीं हम पर टेंडर निकले अपना हर दम! मतलब ऊपर-ऊपर तो दिखावटी लड़ाई अंदर मिलकर दोनों काटें मलाई।”
UPEIDA Link Expressway के टेंडरों में कुछ गिनी-चुनी कंपनियों व कमीशनजीवी महाभ्रष्टाचारी भाजपा सरकार की मिलीभगत से टेंडर आपस में बाँट लिए जा रहे हैं। ये दुनिया को दिखाने भर का ‘टेंडर’ है, दरअसल सारा खेल मेज के ‘अंडर’ है।
ये आपस में मिल-बाँटकर खाने की नूरा कुश्ती है, जिसमें भाजपा सरकार पैसा खाकर चुपचाप बैठे अंपायर की तरह आँख-मुँह पर ताला लगाये बैठी है।
आपस में टेंडर बाँटने का तरीका ये है कि:
पढ़ें :- 'मुख्यमंत्री जी मान बैठे हैं कि 1.27 करोड़ वोट कट गये हैं तो... अब कोई फ़र्क़ कहाँ तुममें और हममें'- अखिलेश यादव ने कसा तंज
कहीं पर तुम कम, तो कहीं हम
पर टेंडर निकले अपना हर दम!मतलब
ऊपर-ऊपर तो दिखावटी लड़ाई
अंदर मिलकर दोनों काटें मलाई— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) November 10, 2026
पढ़ें :- 'ये नया पैंतरा नहीं, सच्चा पश्चाताप है तो 12 नहीं, 6 दिसंबर को राम मंदिर जाइए...' पंकज चौधरी ने अखिलेश के अयोध्या दौरे पर साधा निशाना
बता दें कि प्रदेश में 5 लिंक एक्सप्रेसवे के बनाए जाने के बाद हर कोने से आवाजाही आसान हो जाएगी। यूपीडा (UPEIDA) ही इन सभी 5 लिंक एक्सप्रेसवे की भी निगरानी करेगी। इस प्रोजेक्ट पर करीब 17,104 करोड़ रुपये का खर्चा आएगा और इसे तीन साल के भीतर पूरा करने का अनुमान है।