Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. जमुई में जंगली सियार का आतंक, आधे घंटे में चार बच्चों समेत छह लोगों पर किया हमला

जमुई में जंगली सियार का आतंक, आधे घंटे में चार बच्चों समेत छह लोगों पर किया हमला

By Sushil Sah 
Updated Date

जमुई। जंगली सियार के हमले से बिहार के जमुई जिले में ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। यहां एक सियार ने सिर्फ आधे घंटे के भीतर चार बच्चों समेत छह लोगों को काटकर घायल कर दिया। एकाएक हुए इस हमले से गांव में अफरातफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

पढ़ें :- मनीष कश्यप की जिंदगी में आईं अनुष्का शर्मा? ‘हमसफर’ की तस्वीर से शुरू हुई शादी की चर्चा

सुत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, यह मामला जमुई के झाझा प्रखंड स्थित टहवा बलियाडीह गांव का है। स्थानीय रिपोर्ट के मुताबिक, बीते रविवार शाम करीब छह बजे एक जंगली सियार अचानक गांव में घुस आया। इसके बाद उसने गांव में मौजूद लोगों पर हमला करना शुरू कर दिया। करीब आधे घंटे तक सियार का आतंक बना रहा। बता दें कि इस हिंसक हमले में चार बच्चे और दो वयस्क घायल हुए हैं। घायलों की पहचान 10 वर्षीय इतशाम अंसारी, पांच वर्षीय सनाउल अंसारी, सात वर्षीय अनास अंसारी और 12 वर्षीय तौसीफ अंसारी के रूप में हुई है। इनके अलावा लालमोहन यादव और अलीम अंसारी भी घायल हुए हैं।

इस हमले में घायल अलीम अंसारी के मुताबिक, वह शाम को चाय पीने के लिए घर से बाहर निकले थे। इसी दौरान पीछे से आए सियार ने उनके पैर में काट लिया। वहीं, लालमोहन यादव पर भी सियार ने अचानक पीछे से हमला कर दिया। इसके अलावा बच्चों पर उनके घरों के आसपास हमला किया गया। इस घटना के बाद परिजन और ग्रामीण सभी घायलों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार किया। इसके बाद ग्रामीणों ने सियार को पकड़ने और गांव से भगाने की कोशिश की, लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर वह पास के जंगल की ओर भाग गया।

ध्यान देनेवाली बात यह है कि करीब चार महीने पहले भी इसी गांव में जंगली जानवर के हमले की घटना सामने आई थी। दोबारा हुए इस हमले से ग्रामीणों में भय का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और वन विभाग से सियार को पकड़ने तथा गांव में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।

फिलहाल इस घटना ने गांव में जंगली जानवरों के हमले और ग्रामीणों की सुरक्षा को लेकर चिंता काफी हद तक बढ़ा दी है।

पढ़ें :- लालू-सोनिया की मुलाकात ने ताजा की पुरानी यादें, आखिर तीन दशक से क्यों कायम है दोनों का भरोसा
Advertisement