Maharashtra TET 2026 Cancelled: महाराष्ट्र में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को बड़ा झटका लगा है। शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) के लीक होने की खबर है। सबसे अहम है कि ये परीक्षा रविवार को होने वाली थी। इससे पहले पेपर ही लीक हो गया, जिसके कारण परीक्षा को रद्द कर दिया गया है।
पढ़ें :- Bihar MLC Election 2026 : बिहार में MLC चुनाव की तारीखों का ऐलान, 8 सीटों पर वोटिंग सहित जानें पूरा शेड्यूल
दरअसल, 27 जून की सुबह कुछ लोगों के पास भिवंडी में प्रश्न पत्र से जुड़ी जानकारी होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी की। वहीं, इसको लेकर अधिकारियों को बुलाया गया, जिसके बाद सामने आया कि लोगों के पास मौजूद कुछ सवाल TET जून 2026 के प्रश्न पत्र के सवालों से मेल खाते थे। इसके बाद पुलिस ने केस दर्जकर आगे की जांच शुरू कर दी। उधर, अब परीक्षा को रद्द कर दिया गया है।
अब इस मामले को लेकर महाराष्ट्र की राजनीति गर्म हो गयी है। विपक्षी दलों ने सरकार पर तीखा हमला बोला है। उधर, इस मामले के सिलसिले में कई लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। कथित लीक के बाद, महाराष्ट्र शिक्षा विभाग ने रविवार को होने वाली टीईटी परीक्षा को स्थगित करने का फैसला किया है।